scorecardresearch

आज 6% उछला यह स्मॉलकैप शुगर स्टॉक! मैनेजमेंट ने FY28 तक ₹700 करोड़ रेवेन्यू और तेज ग्रोथ का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज फर्म Angel One ने आज अपनी रिपोर्ट में कंपनी के मैनेजमेंट कॉल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का कहना है कि आने वाले साल में उसकी ग्रोथ सरकार की एथेनॉल और कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) से जुड़ी नीतियों से मजबूत होगी।

Advertisement

शुगर इंडस्ट्री की स्मॉल कैप कंपनी, एम.वी.के. एग्रो फूड प्रोडक्ट लिमिटेड (M.V.K. Agro Food Product Limited) के शेयर में आज 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। एनएसई पर लिस्ट इस कंपनी का शेयर 6.07% या 22.20 रुपये की तेजी के साथ 387.80 रुपये पर बंद हुआ है। 

ब्रोकरेज फर्म Angel One ने आज अपनी रिपोर्ट में कंपनी के मैनेजमेंट कॉल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का कहना है कि आने वाले साल में उसकी ग्रोथ सरकार की एथेनॉल और कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) से जुड़ी नीतियों से मजबूत होगी।

advertisement

सरकार 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य पर काम कर रही है और 2025-26 सप्लाई ईयर से गन्ने के रस, सिरप और शीरे (Molasses) से एथेनॉल बनाने पर लगी पाबंदियां भी हटा दी गई हैं। इससे इंटीग्रेटेड शुगर मिलें ज्यादा एथेनॉल बना सकेंगी। वहीं, CBG को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं से भी कंपनी को लंबे समय में फायदा मिलने की उम्मीद है।

FY28 में इतने रेवेन्यू का टारगेट

मैनेजमेंट ने FY27 में करीब 350 करोड़ रुपये के रेवेन्यू और FY28 में इसे बढ़ाकर 650-700 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का अनुमान है कि EBITDA मार्जिन FY27 में करीब 25% रहेगा, जो FY28 में बढ़कर 26-27% हो सकता है। इसकी बड़ी वजह एथेनॉल, CBG और अन्य नए कारोबार का शुरू होना है, जिनका योगदान FY26 के नतीजों में नहीं दिखा था।

कंपनी ने बताया कि हाल ही में खरीदी गई दो सहायक कंपनियां (Subsidiaries) भी FY27 में करीब 50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवेन्यू जोड़ेंगी। इसके अलावा, कैपेक्स को पूरा करने के लिए बोर्ड ने 50 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है।

कंपनी की 275 करोड़ रुपये की इंटीग्रेटेड शुगर, एथेनॉल और CBG परियोजना को महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 2026 में 'मेगा प्रोजेक्ट' का दर्जा दिया है। कंपनी को 120 KLPD एथेनॉल डिस्टिलरी और 2.5 मेगावाट को-जनरेशन प्लांट के लिए पर्यावरण मंजूरी भी मिल चुकी है। साथ ही, CBG की सप्लाई के लिए GAIL और MNGL के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया गया है।

मैनेजमेंट के मुताबिक, कुल कैपेक्स का करीब 90% काम नवंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद 1 नवंबर 2026 से शुगर प्लांट का संचालन शुरू होने की उम्मीद है, जबकि जनवरी 2027 से एथेनॉल और CBG प्लांट भी चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएंगे। इससे FY27 से कंपनी की आय में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।