scorecardresearch

648 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में ये फार्मा कंपनी, इस दिन होगी बोर्ड मीटिंग - शेयर में हलचल

फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर की इस कंपनी ने निवेशकों को अहम जानकारी दी है। कंपनी की 2 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में 648 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

Advertisement

फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी, शुक्रा मेडटेक लिमिटेड (Shukra Medtech Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बताया कि आगामी बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को उसके बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग होगी जिसमें प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 648 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

advertisement

इसके तहत कंपनी अपनी प्रमोटर यूनिट पार्श्व टेक्सकेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Parshva Texchem India Private Limited) को 108 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अधिकतम 6 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रही है। इन शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपये होगी, जबकि प्रति शेयर 107 रुपये का प्रीमियम होगा। बता दें कि कंपनी के प्रमोटर ग्रुप में अनार प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और अनार जयेश पटेल भी शामिल हैं।

इसके अलावा बैठक में कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी (Authorized Share Capital) बढ़ाने और इसके अनुरूप मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) के कैपिटल क्लॉज में बदलाव करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा।

Shukra Medtech Share Price

दोपहर 2:20 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.34% या 0.30 रुपये चढ़कर 88.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.03% या 0.03 रुपये गिरकर 87.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी के बारे में 

कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इसे हेल्थकेयर सेक्टर में 30 साल से अधिक का अनुभव है। कंपनी ने दवाओं के निर्माण से शुरुआत की थी। अब इसका कारोबार मेडिकल उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, डायग्नोस्टिक्स और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं तक फैल चुका है।

कंपनी अब मेडिकल टेक्नोलॉजी (MedTech) उपकरणों के निर्माण में अपना कारोबार बढ़ा रही है। भारत अपनी जरूरत के 70-80 फीसदी एडवांस मेडिकल टेक्नोलॉजी उपकरणों का आयात करता है। ऐसे में कंपनी इस तेजी से बढ़ते बाजार में मौजूद कारोबारी अवसरों का फायदा उठाना चाहती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।