SEBI का बड़ा फैसला, आपके पोर्टफोलियो पर होगा सीधा असर!
शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए गुड न्यूज आई है। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने बड़ा कदम उठाया है। जिसका असर आपके पोर्टफोलियो पर देखने को मिल सकता है। आइये जानते हैं क्या है खबर?

शेयर मार्केट के निवेशकों के लिए गुड न्यूज आई है। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने बड़ा कदम उठाया है। जिसका असर आपके पोर्टफोलियो पर देखने को मिल सकता है। आइये जानते हैं क्या है खबर?
SEBI की ओर से Bonus Share के ट्रेडिंग पर एक नया सर्कुलर जारी
शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों के लिए ये खबर काफी बड़ी है। SEBI की ओर से Bonus Share के ट्रेडिंग पर एक नया सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर के तहत बोनस शेयर का जल्द ही क्रेडिट और ट्रेडिंग शुरू होने जा रहा है। बोनस शेयर के रिकॉर्ड डेट के 2 दिन बाद ट्रेडिंग शुरू होगी। बोनस शेयर क्रेडिट पर नया नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा।
क्या होते हैं बोनस शेयर?
इन्वेस्टर्स को ये शेयर बिना किसी एक्स्ट्रा लागत के जारी किए जाते हैं और इसलिए इन्हें फ्री शेयर भी कहा जाता है। बोनस शेयर के लिए सिर्फ वो निवेशक योग्य होंगे जो एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदेंगे। अगर कोई निवेशक एक्स-डेट पर या उसके बाद शेयर खरीदता है, तो वो बोनस शेयर पाने के लिए पात्र नहीं होगा।
मार्केट रेगुलेटर SEBI ने बोनस शेयर क्रेडिट का टाइम घटा दिया है
मार्केट रेगुलेटर SEBI ने बोनस शेयर क्रेडिट का टाइम घटा दिया है। बोनस शेयर क्रेडिट टाइम घटकर 2 दिन हो गया है। रिकॉर्ड डेट के 2 दिन के भीतर बोनस शेयर मिलेगा और इसमें रिकॉर्ड डेट के 2 दिन बाद ट्रेडिंग शुरू होगी। 1 अक्टूबर से बोनस शेयर क्रेडिट पर नया नियम लागू होगा।

