Rekha Jhunjhunwala ने इस स्मॉल कैप कंपनी पर खेला दांव!
जब दिग्गज निवेशक Rakesh Jhunjhunwala हमारे बीच थे तब उनका पोर्टफोलियो हमेशा से चर्चा में रहता था, छोटे से लेकर बड़े-बड़े निवेशक भी उन्हें फॉलो करते थे और बाजार में मुनाफा कमाने के गुर सीखते थे। लेकिन अब जब वो हमारे बीच नहीं हैं तो निवेशकों की नजरें राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर हैं।

रेखा झुनझुनवाला ने इस स्मॉल कैप कंपनी पर खेला दांव!
जब दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला हमारे बीच थे तब उनका पोर्टफोलियो हमेशा से चर्चा में रहता था, छोटे से लेकर बड़े-बड़े निवेशक भी उन्हें फॉलो करते थे और बाजार में मुनाफा कमाने के गुर सीखते थे। लेकिन अब जब वो हमारे बीच नहीं हैं तो निवेशकों की नजरें राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर हैं। कुछ वक्त पहले ही रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल टाइटन ने Multibagger रिटर्न दिया है। उनकी दौलत को सिर्फ एक महीने में इस स्टॉक ने 692 करोड़ रुपये बढ़ा दिया है। लेकिन रेखा झुनझुनवाला सिर्फ यहां रुकने के मूड में नहीं है, बल्कि उन्होंने एक बड़ा दांव चलते हुए स्मॉल कैप कंपनी में बड़ा निवेश किया है। रेखा झुनझुनवाला ने पहली बार राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रेखा झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही के दौरान राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स में निवेश किया है। लेकिन ये भी समझ लीजिए कि इस कंपनी में निवेश सिर्फ अकेली रेखा झुनझुनवाला ने नहीं किया है बल्कि मार्केट के कई और दिग्गज इस स्टॉक पर बुलिश हैं। दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया और मुकुल अग्रवाल ने भी इस कंपनी में निवेश किया है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि रेखा झुनझुनवाला ने राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स में कितनी खरीदारी की है। तो आपको बता दें कि रेखा ने इस कंपनी में कुल 6 लाख शेयर खरीदे हैं, इस लिहाज से कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 5.23 प्रतिशत हो गई है। जबकि मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी 1.55 प्रतिशत और आशीष कचौलिया की 2.02 प्रतिशत है।
अब बात करते हैं कि राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स के बिजनेस मॉडल और रिटर्न की। आपको बताएं कि ये कंपनी मेटल नॉन फेरस सेक्टर में काम करती है। पिछले 5 सालों में कंपनी के शेयरों 865% की तेजी देखने को मिली है, वहीं एक साल की बात करें तो इस स्टॉक ने 58.75% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीनों में ये स्टॉक 44.48% प्रतिशत उठा है। वहीं एक महीने की बात करें तो ये शेयर 8.44% भागा है।
वहीं BSE पर मिली जानकारी के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला ने केनरा बैंक के शेयरों पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। पिछले एक साल में ये स्टॉक करीब 27.55% रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में 7.52% का रिटर्न दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मिसेस झुनझुवाला के पास केनरा बैंक के करीब 3 करोड़ शेयर हैं। पिछले कुछ वक्त से रेखा झुनझुनवाला अपने पोर्टफोलियो में तेजी से बदलाव कर रही हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में उनके निवेश वाले स्टॉक्स की चाल कैसी रहती है।
