scorecardresearch

Arvind Kejriwai को हराने वाले Pravesh Verma भी करते हैं स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट, पोर्टफोलियो में ये हैं शेयर

Pravesh Verma Investment: दि्ल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में 4089 वोटों के अंतर के साथ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया। हम आपको इस आर्टिकल में प्रवेश वर्मा के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो की जानकारी देंगे।

Advertisement
Indian market has the highest volumes for options contracts globally and that the government and the market regulator are aware of the risks involved, said Nishit Master, Portfolio Manager at Axis Securities PMS . 
Indian market has the highest volumes for options contracts globally and that the government and the market regulator are aware of the risks involved, said Nishit Master, Portfolio Manager at Axis Securities PMS . 

8 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। चुनाव के नतीजो नें कई लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, दिल्ली विधानसभा की टोटल 70 सीटों में 48 सीटें भाजपा ने हासिल की। चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच काफी बड़ी टक्कर रही। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में 4089 वोटों के अंतर के साथ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया। 

advertisement

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की जीत के बाद माना जा रहा है कि वह दिल्ली के अगले सीए बनने वाले हैं। इस जीत के बीच उनकी संपत्ति की भी चर्चा हो रही है। हम आपको नीचे भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की संपत्ति और उनके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो की जानकारी देंगे।

प्रवेश वर्मा के पास इतने करोड़ की संपत्ति

प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। यह राजनीति के साथ निवेश में भी काफी आगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने स्टॉक मार्केट में भी निवेश किया है। विधानसभा चुनाव का पर्चा दाखिल करते समय प्रवेश वर्मा ने अपनी संपत्ति की जानकारी दी। उन्होने बताया कि उनकी टोटल नेट वर्थ 95 करोड़ रुपये है। इसमें लगभग 77 करोड़ 89 लाख रुपये चल संपत्ति और 11 करोड़ 25 लाख रुपये अचल संपत्ति है। प्रवेश वर्मा की पत्नी के नाम पर 17 करोड़ 53 लाख रुपये की चल संपत्ति और 6 करोड़ 91 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। 

शेयर मार्केट में इतना किया निवेश

प्रवेश वर्मा ने नॉमिनेशन करते समय बताया कि उनकी पत्नी स्वाति वर्मा के साथ मिलकर उन्होंने करी 69.31 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। प्रवेश वर्मा ने 42 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट रिलायंस पावर में किया। इसके अलावा अडानी टोटल गैस में 5 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया। इन दो बड़ी कंपनियों के अलावा उन्होंने EasyMyTrip, All Cargo Terminals, RBZ Jewellers, रेणुका सुगर्स, नॉर्दर्न एआरसी कैपिटल में भी बड़ा निवेश किया है। इसके अलावा इनके पोर्टफोलियो में एसपीएस रिटेलर्स, वारमैन ग्लोबल, श्याम इंडस, इंडो वर्ल्ड बिल्डर्स के भी शेयर शमिल हैं। 

प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति वर्मा के पोर्टफोलियो में रिलायंस इंस्ट्रीज, रिलायंस पावर, क्रेसांडा सॉल्यूशंस, इंडो वर्ल्ड बिल्डर, केबीसी ग्लोबल और फिलाटेक्स फैशन के शेयर शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।