scorecardresearch

पतंजलि का नाम जुड़ते ही 15 रुपए के शेयर में लगा अपर सर्किट

Cressanda Railway Solutions के शेयरों में अपर सर्किट लग गया। इंट्रा डे के दौरान स्टॉक 15.46 रुपए प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में ये स्टॉक 25 प्रतिशत से ज्यादा भागा है। आइये जानते हैं स्टॉक ने रफ्तार क्यों पकड़ी?

Advertisement

Cressanda Railway Solutions के शेयरों में अपर सर्किट लग गया। इंट्रा डे के दौरान स्टॉक 15.46 रुपए प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में ये स्टॉक 25 प्रतिशत से ज्यादा भागा है। आइये जानते हैं स्टॉक ने रफ्तार क्यों पकड़ी?

बिजनेस मॉडल

अगर कंपनी के बारे में समझें तो पहले Cressanda Solutions Limited के नाम से जानी जाती थी। कंपनी रेलवे सॉल्यूएशन से जुड़ी हुई है। कंपनी ने Kolkata Metro और Eastern Railway से जुड़े कई कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हुए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रेन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूएशन, ट्रांजिट डिस्प्ले एडवरटाइजमेंट, मीडिया बाइंग जैसे बिजनेस से भी जुड़ी हुई है। जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट डेवलपमेंट का प्रोजेक्ट भी कंपनी ने हासिल किया है। 

advertisement

क्यों भागा स्टॉक?

Cressanda Railway Solutions ने ऐलान किया कि उसकी सहयोगी कंपनी Cressanda Retail Solutions Pvt Ltd ने Patanjali Peya Private Limited के साथ एक ड्रिस्ट्रीब्यूटरशिप एग्रीमेंट साइन किया है। क्रेसांडा रिटेल इस समझौते के तहत पतंजलि के दिव्य जल ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग मिनरल वाटर को पूरे पश्चिम बंगाल, दक्षिण-मध्य और दक्षिणी रेलवे जोन में डिस्ट्रिब्यूट करेगी। पिछले हफ्ते भी कंपनी ने महाराष्ट्र पर्यटन निदेशालय और भारतीय मानक ब्यूरो के साथ समझौता किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत 16 एक्सप्रेस ट्रेनों और 1 एक्सप्रेस ट्रेन पर बाहरी पोस्टर लगाना शामिल है।

फंडामेंटल्स 

आपको बता दें कि शेयर का ऑलटाइम हाई 65 रुपए प्रति शेयर है। मार्केट कैप 641 करोड़ रुपए का है। Stock P/E 47 के पास है। कंपनी कर्ज मुफ्त है। Shareholding Pattern को देखें तो प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 0.07% है। विदेशी निवेशकों की 0.46% हिस्सेदारी है।

डिस्क्लेमर: हमारी ओर से किसी भी स्टॉक में खरीदारी की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले अपने SEBI रजिस्टर्ड एडवाइजर की राय जरूर लें।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।