scorecardresearch

QIP के जरिए फंड जुटाएगी ये ज्वैलरी कंपनी! ₹15 से कम वाले इस शेयर में आई तेजी - आपका दांव है?

कंपनी अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति पर चर्चा करेगी और Qualified Institutions Placement (QIP) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। यह फंड शेयर जारी करके जुटाया जाएगा, जिसके लिए शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी भी ली जाएगी।

Advertisement

PC Jeweller Share Price: शेयर बाजार में मंगलवार को जारी गिरावट के बीच, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। सोमवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बताया कि आगामी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी।

advertisement

इस बैठक में कंपनी अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति पर चर्चा करेगी और Qualified Institutions Placement (QIP) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। यह फंड शेयर जारी करके जुटाया जाएगा, जिसके लिए शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी भी ली जाएगी।

कंपनी ने बताया कि QIP से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से बिजनेस विस्तार, रणनीतिक ग्रोथ प्रोजेक्ट्स, कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा। वहीं, कंपनी अपने बचे हुए कर्ज का भुगतान मौजूदा तिमाही में प्रमोटर को जारी किए गए फुली कन्वर्टिबल वारंट्स से मिले फंड और आंतरिक संसाधनों (Internal Accruals) के जरिए करेगी, ताकि QIP से मिलने वाली पूरी राशि ग्रोथ योजनाओं में लगाई जा सके।

PC Jeweller Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:15 बजे तक बीएसई पर 1.01% या 0.10 रुपये की तेजी के साथ 10.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 0.81% या 0.08 रुपये चढ़कर 10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने मौजूदा तिमाही में खुद को पूरी तरह कर्जमुक्त (Debt-Free) बनाने के लक्ष्य की दिशा में उसने एक बड़ा कदम उठाया है।

कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को हुए सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत 14 बैंकों के कंसोर्टियम में शामिल 2 बैंकों का पूरा बकाया कर्ज सफलतापूर्वक चुका दिया है। कंपनी ने बताया कि यह उसके कारोबार को पटरी पर लाने (टर्नअराउंड) की यात्रा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। कंपनी का लक्ष्य इसी तिमाही में पूरी तरह कर्जमुक्त होना है और बाकी बैंकों के साथ भी सेटलमेंट प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।