Q1 रिजल्ट के बाद टूटा पेटीएम का शेयर! एक्सपर्ट ने दी Buy on Dips की सलाह - जानिए टारगेट
बिजनेस टुडे के शो What's Hot में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Globe Capital के गौरव शर्मा ने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि नतीजों से पहले ही Paytm का शेयर काफी चढ़ चुका था। उनके मुताबिक, शेयर महज दो से तीन हफ्तों में करीब 1,100 रुपये से बढ़कर 1,400 रुपये तक पहुंच गया। ऐसे में मौजूदा स्तरों पर कुछ निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं।

फिनटेक कंपनी Paytm की पेरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd ने बीते सोमवार को जून तिमाही (Q1FY26) के नंबर्स जारी किए जिसके बाद आज कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दोपहर 12:32 बजे तक कंपनी का शेयर 2.27% या 30.65 रुपये गिरकर 1317.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.20% या 29.70 रुपये टूटकर 1,317.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
बिजनेस टुडे के शो What's Hot में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Globe Capital के गौरव शर्मा ने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि नतीजों से पहले ही Paytm का शेयर काफी चढ़ चुका था। उनके मुताबिक, शेयर महज दो से तीन हफ्तों में करीब 1,100 रुपये से बढ़कर 1,400 रुपये तक पहुंच गया। ऐसे में मौजूदा स्तरों पर कुछ निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं।
गौरव शर्मा के अनुसार, अगर मुनाफावसूली के चलते शेयर करीब 1,250 रुपये के आसपास आता है तो यह खरीदारी का बेहतर मौका हो सकता है। उनका मानना है कि Paytm में फिलहाल Buy on Dips की रणनीति ज्यादा अच्छी रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी के नतीजों ने कारोबार में सुधार की कहानी को मजबूत किया है, लेकिन निवेशकों के लिए सही एंट्री लेवल चुनना उतना ही जरूरी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जब व्यापक बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा हो, तब सिर्फ अच्छे नतीजों के दम पर किसी शेयर का लगातार भागना आसान नहीं होता। इसलिए मौजूदा कीमतों पर जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचना चाहिए।
इन स्तरों पर रखें नजर
एक्सपर्ट ने कहा कि निकट अवधि में 1,400 रुपये का स्तर सबसे अहम माना जा रहा है। गौरव शर्मा के मुताबिक, यदि शेयर इस स्तर को मजबूती से पार कर लेता है तो इसके बाद 1,600 रुपये और उससे ऊपर के स्तरों की ओर बढ़ने की संभावना बन सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में Paytm की चाल सिर्फ निगेटिव माहौल पर नहीं, बल्कि कीमतों के व्यवहार और गिरावट पर खरीदारी की रुचि पर भी निर्भर करेगी।
Q1 Results
पेटीएम ने तिमाही के दौरान 220 करोड़ रुपये से अधिक का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि कंपनी का राजस्व करीब 8 फीसदी बढ़कर लगभग 2,448 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, बाजार के एक वर्ग को बोनस शेयर की घोषणा की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई। इसी वजह से नतीजों के बाद शेयर में कोई बड़ी रेटिंग अपग्रेड या तेज उछाल देखने को नहीं मिला।

