scorecardresearch

शानदार तेजी! 8% उछला ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने वाली इस कंपनी का शेयर - ₹30 से कम है स्टॉक प्राइस

बजाज, कावासाकी, होंडा, टीवीएस, महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स, रॉयल एनफील्ड सहित अन्य दिग्गज कंपनियों को ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने वाली इस कंपनी का शेयर आज करीब 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। 

Advertisement

बजाज, कावासाकी, होंडा, टीवीएस, महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स, रॉयल एनफील्ड सहित अन्य दिग्गज कंपनियों को ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी, पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Pavna Industries Limited) के शेयर में आज करीब 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। 

कंपनी का शेयर दोपहर 3:02 बजे तक बीएसई पर 7.87% या 1.75 रुपये चढ़कर 24 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 7.67% या 1.72 रुपये चढ़कर 24.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर आज यह शेयर 22.81 रुपये पर खुला और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 25.55 रुपये को टच किया।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

क्यों है स्टॉक में तेजी?

स्टॉक में यह तेजी कंपनी की वजह द्वारा हाल ही में जारी किए गए मजबूत Q3 नंबर्स हैं। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड PAT सालाना आधार पर 297.37% बढ़कर 3.02 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 0.76 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 30.15% बढ़कर ₹9.54 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही (Q3FY25) में इससे कम था।

वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 36% की मजबूत वृद्धि के साथ बढ़कर ₹108.03 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी है। 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वप्निल जैन ने कहा कि Q3FY26 कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से अहम तिमाही रही। इस दौरान परिचालन गति मजबूत बनी रही और लॉन्ग टर्म ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए निवेश जारी रखा गया। उन्होंने बताया कि कंपनी के राजस्व में 36% की वृद्धि, EBITDA में 30.15% का उछाल और शुद्ध मुनाफे (PAT) में 297.37% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।

पावना इंडस्ट्रीज के बारे में

पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत 19 अप्रैल 1994 को हुई थी। यह कंपनी अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए भरोसेमंद और बेहतरीन क्वालिटी के ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने का काम करती है।

कंपनी के ग्राहक देश की जानी-मानी OEMs (Original Equipment Manufacturers) हैं, जो पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, हेवी और लाइट कमर्शियल व्हीकल, और ऑफ-रोड व्हीकल जैसे सेगमेंट में काम करती हैं।

कंपनी के क्लाइंट की बात करें तो इनमें बजाज, कावासाकी, होंडा, टीवीएस, महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स, रॉयल एनफील्ड, अशोक लीलैंड, महिंद्रा व्हील्स, आयशर मोटर्स, टॉर्क मोटर्स, रिवोल्ट, महिंद्रा इलेक्ट्रिक और कई दूसरी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।