scorecardresearch

रडार पर इस हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी का शेयर! पूरा किया एक बड़ा अधिग्रहण - डिटेल्स

हॉस्पिटल सेक्टर की इस कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में एक अहम अधिग्रहण पूरा होने की जानकारी दी है। इस डील के जरिए कंपनी अपने हॉस्पिटल नेटवर्क का विस्तार कर रही है।

Advertisement

हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी पार्क मेडी वर्ल्ड (Park Medi World) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने शुक्रवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उसने मेहर मेडिसर्व LLP का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह कंपनी जीरकपुर में 'मेहर हॉस्पिटल' का मालिकाना हक रखती है और उसका संचालन करती है।

advertisement

कंपनी ने बताया कि पार्क मेडी वर्ल्ड ने 3 अगस्त 2026 को इस अधिग्रहण की घोषणा की थी और मेहर मेडिसर्व के मौजूदा पार्टनर्स से उनकी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया था। इसके तहत पार्क मेडी वर्ल्ड ने मेहर मेडिसर्व की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। अब मेहर मेडिसर्व पूरी तरह से पार्क मेडी वर्ल्ड की सब्सिडियरी कंपनी बन गई है। 

Park Medi World Share

कंपनी का शेयर दोपहर 1:56 बजे तक 0.09% या 0.20 रुपये गिरकर 235.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.14% या 0.32 रुपये टूटकर 235.12 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

मजबूत रहे थे नंबर्स

सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़कर ₹511 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹410.2 करोड़ था। हालांकि, EBITDA यानी ऑपरेटिंग मुनाफा 10 फीसदी घटकर ₹101.7 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹112.7 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 27.5 फीसदी से घटकर 19.9 फीसदी रह गया।

कंपनी का नेट प्रॉफिट 31 फीसदी घटकर ₹54.5 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह ₹78.7 करोड़ था। नेट प्रॉफिट मार्जिन 19.2 फीसदी से गिरकर 10.7 फीसदी पर आ गया, यानी 853 बेसिस पॉइंट की कमी हुई। 

पहली छमाही की अगर बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू 22 फीसदी बढ़कर ₹986.7 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹809 करोड़ था। EBITDA 5 फीसदी बढ़कर ₹227.8 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹217.7 करोड़ था। हालांकि, EBITDA मार्जिन 26.9 फीसदी से घटकर 23.1 फीसदी रह गया, यानी 382 बेसिस पॉइंट की गिरावट आई।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।