scorecardresearch

Papadmalji Agro Foods IPO: 29 सितंबर को खुलेगा इश्यू, जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज सहित सभी डिटेल

कंपनी ने इश्यू के लिए ₹69 से ₹72 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। लिस्टिंग की संभावित तारीख 7 अक्टूबर है, जबकि शेयर अलॉटमेंट 5 अक्टूबर को फाइनल होने की उम्मीद है।

Advertisement
AI Generated Image

Papadmalji Agro Foods का आईपीओ 29 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 1 अक्टूबर को बंद होगा। ₹20.18 करोड़ का यह बुक-बिल्ड इश्यू NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹69 से ₹72 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। लिस्टिंग की संभावित तारीख 7 अक्टूबर है, जबकि शेयर अलॉटमेंट 5 अक्टूबर को फाइनल होने की उम्मीद है।

advertisement

फ्रेश इश्यू और OFS से जुटेंगे ₹20.18 करोड़

IPO में 25.73 लाख नए शेयर जारी कर ₹18.52 करोड़ जुटाए जाएंगे। वहीं, 2.30 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल यानी OFS होगा, जिसकी वैल्यू ₹1.66 करोड़ है। IPO का लॉट साइज 1,600 शेयर है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए ₹1,15,200 का निवेश करना होगा।

रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2 लॉट यानी 3200 शेयरों यानी ₹2,30,400 का निवेश करना होगा। HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम तीन लॉट यानी 4,800 शेयरों का आवेदन जरूरी है, जिसकी वैल्यू ₹3,45,600 होगी।

Kreo Capital Pvt. Ltd. IPO का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MAS Services Ltd. रजिस्ट्रार है।

पापड़ से लेकर खिचिया और मूंगोड़ी तक कारोबार

दिसंबर 2017 में शुरू हुई Papadmalji Agro Foods पापड़ और इससे जुड़े खाद्य उत्पाद बनाती और बेचती है। कंपनी हैंडमेड और मशीन-मेड पापड़ के अलावा रेडी-टू-फ्राई पापड़, राइस पापड़ यानी खिचिया, व्रत स्पेशल पापड़ और मूंगोड़ी बनाती है। यह दूसरी कंपनियों के लिए व्हाइट-लेबल हैंडमेड पापड़ भी तैयार करती है।

कंपनी राजस्थान के बीकानेर में दो FSSAI-लाइसेंस प्राप्त मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाती है। कंपनी के प्रोडक्ट Zhakaas, Vishal, Rozana, Diamond और Papadmalji ब्रांड के तहत बिकते हैं।

21 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच

कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 31 मार्च 2026 तक 21 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों तक फैला था। इसके उत्पाद जनरल ट्रेड, मॉडर्न ट्रेड, क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर वेबसाइट के जरिए बिकते हैं। एक स्वतंत्र मर्चेंट एक्सपोर्टर के जरिए कंपनी के उत्पाद कुछ मध्य-पूर्वी बाजारों तक भी पहुंचते हैं।

कंपनी के मुताबिक, उसका हैंडमेड उत्पादन मॉडल महिलाओं को घर से काम करने का अवसर देता है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी में कुल 118 कर्मचारी थे। Papadmalji Agro Foods को 2018 से India Customer Insight Fund के इक्विटी निवेश का भी समर्थन मिला है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।