scorecardresearch

PSU Stock: सरकारी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए मची लूट, इतने रुपये तक चढ़ेगा भाव

PSU Share: सरकारी तेल कंपनी ONGC के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है। ब्रोकरेद फर्म CLSA ने ओएनजीसी शेयर प्राइस टारगेट और रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। इस खबर के बाद ओएनजीसी के शेयर में मुनाफावसूली आई।

Advertisement
ONGC, Tube Investments, Hero MotoCorp, Cholamandalam Investment,  Bharat Forge, Coal India, Adani Enterprises and Trent Ltd fell over 20 per cent each.
ONGC, Tube Investments, Hero MotoCorp, Cholamandalam Investment,  Bharat Forge, Coal India, Adani Enterprises and Trent Ltd fell over 20 per cent each.

ONGC Share Price : देश के मुख्य सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है। आज शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। मंगलवार के टॉप गेनर्स स्टॉक लिस्ट में भी ओनजीसी शामिल हैं। 

advertisement

ब्रोकरेज फर्म CLSA की रिपोर्ट के बाद से कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिली है। दरअसल, सीएनएसए ने ओएनजीसी के टारगेट प्राइस और रेटिंग को अपग्रेड किया है। शेयरों के टारगेट प्राइस बढ़ जाने के बाद से निवेशकों ने शेयर की खरीद में दिलचस्पी दिखाई है। 

खबर लिखते वक्त ओएनजीसी के शेयर  4.60 प्रतिशत चढ़कर 266.05 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।  

क्या है नया शेयर प्राइस टारगेट? (ONGC Share Price Target)

CLSA ने ओएनीसी के शेयर को 'हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म' रेटिंग दिया है। पहले ब्रोकरेद फर्म ने 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी थी। इसी के साथ फर्म ने शेयर प्राइस टारगेट को 360 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह पिछले हफ्ते के क्लोजिंग प्राइस से 42 फीसदी ज्यादा है।  

क्यों बढ़ाया शेयर प्राइस टारगेट? 

CLSA की रिपोर्ट के अनुसार आगामी वित्त वर्ष में कंपनी के प्रोडक्शन में वृद्धि हो सकती है। प्रोडक्शन बढ़ जाने के बाद कंपनी के शेयरों ट्रेडिंग में वॉल्यूम होगा। 2024 के अंत में कंपनी के ऑयल और गैस प्रोडक्शन में 10 फीसदी और 20 फीसदी की वृद्धि हुई थी। इसके अलावा विंडफॉल टैक्स के हट जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में सुधार होदा और यह 75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच सकता है। कंपनी ने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है। 

जनवरी की शुरुआत में ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी ओएनजीसी शेयर को 'खरीदने' की सलाह दी थी। फर्म ने कहा था कि ओएनजीसी के शेयरों में हालिया करेक्शन ज्यादा लग रहा है।
  
शेयर की परफॉर्मेंस (ONGC Share Performance)

ओएनजीसी शेयरों की परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है। BSE Analytics के अनुसार बीते पांच सत्रों में कंपनी के शेयर में 11 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। वहीं, शेयर ने एक महीने में 2 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि,  बीते 6 महीने में कंपनी के शेयर में करीब 7 फीसदी की गिरावट आई है।   

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।