scorecardresearch

शानदार तिमाही नतीजों से चमका पेनी स्टॉक, रेवेन्यू और मुनाफे में बंपर उछाल से निवेशकों की मौज

कंपनी द्वारा जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है। Q1 FY27 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 234.54% बढ़कर ₹369.69 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹110.51 करोड़ था।

Advertisement

103.62 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, NHC Foods Ltd के शेयर में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:32 बजे तक कंपनी का शेयर 4.62% या 0.06 रुपये चढ़कर 1.36 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी द्वारा जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है। Q1 FY27 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 234.54% बढ़कर ₹369.69 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹110.51 करोड़ था।

advertisement

EBITDA में 512% की बढ़ोतरी

कंपनी का EBITDA भी तेजी से बढ़ा। Q1 FY27 में EBITDA ₹21.29 करोड़ रहा, जबकि Q1 FY26 में यह ₹3.48 करोड़ था। यानी इसमें सालाना आधार पर 512.43% की बढ़ोतरी हुई। कंसोलिडेटेड मुनाफा भी ₹1.67 करोड़ से बढ़कर ₹16.99 करोड़ पहुंच गया, जो 919.81% की छलांग है। बेसिक EPS ₹0.03 से बढ़कर ₹0.26 प्रति शेयर हो गया।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यम शिरिश्चंद्र जोशी ने कहा कि Q1 FY27 में रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी में मजबूत बढ़ोतरी हुई है। उनके मुताबिक बेहतर स्केल और एग्जीक्यूशन ने कारोबार की रफ्तार को बनाए रखने में मदद की।

जोशी ने कहा कि कंपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत करने, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने पर फोकस कर रही है। उन्होंने टिकाऊ ग्रोथ और शेयरधोल्डर्स के लिए लंबे समय में वैल्यू बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

FY26 में भी कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹12.32 करोड़ रहा। रेवेन्यू ₹601.31 करोड़ रहा, जो FY25 के ₹347.88 करोड़ से 72.85% अधिक है। इस दौरान EBITDA 33.68% बढ़कर ₹21.95 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह ₹16.42 करोड़ था।

एग्री-कमोडिटीज में विस्तार की तैयारी

कंपनी ने हाल में 11 FCCBs के आंशिक कन्वर्जन के बदले Global Focus Fund को 1,041,770,400 पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर आवंटित किए। यह कन्वर्जन 11 लाख डॉलर का था। इसके बाद कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल बढ़कर ₹76.19 करोड़ हो गई।

इसके अलावा बोर्ड ने Agriconnect Solutions Private Limited में निवेश और अधिग्रहण के प्रस्ताव को लेकर Letter of Intent को मंजूरी दी और साइन किया है। यह कंपनी एग्री-कमोडिटीज की सप्लाई और ट्रेडिंग से जुड़ी है। प्रस्तावित सौदे से NHC Foods के एग्री-कमोडिटीज कारोबार में विस्तार और बिजनेस डायवर्सिफिकेशन का रास्ता खुल सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।