scorecardresearch

एक अपडेट और इस स्मॉल कैप NBFC स्टॉक में आई तेजी! डिजिटल और सैलरी बेस्ड पर्सनल लोन शुरू कर सकती है कंपनी

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक, आगामी बुधवार 29 जुलाई 2026 को होने वाली है।

Advertisement

Penny Stock: सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को गिरावट के बीच 89.91 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, एनसीएल रिसर्च एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (NCL Research & Financial Services Ltd) के शेयर में आज तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक, आगामी बुधवार 29 जुलाई 2026 को होने वाली है। इस बैठक में कंपनी अपने मौजूदा NBFC कारोबार के साथ कुछ नई बिजनेस गतिविधियों को जोड़ने पर विचार करेगी, ताकि अपने कारोबार का विस्तार किया जा सके।

advertisement

बोर्ड बैठक में कंपनी डिजिटल पर्सनल लोन, सैलरी के आधार पर पर्सनल लोन, सेल्फ-एम्प्लॉयड प्रोफेशनल्स के लिए लोन और कंज्यूमर फाइनेंस सॉल्यूशंस जैसे नए कारोबार शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा करेगी। इसके अलावा बोर्ड की मंजूरी के आधार पर कंपनी अन्य ऐसे रिटेल लेंडिंग प्रोडक्ट्स को भी अपने कारोबार में शामिल करने पर विचार करेगी, जिनकी नियमों के तहत अनुमति है।

NCL Research Share Price

कंपनी का शेयर आज दोपहर 12:47 बजे तक 2.44% या 0.02 रुपये चढ़कर 0.84 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी के बारे में

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी एक नॉन-डिपॉजिट लेने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ रजिस्टर्ड है। कंपनी को RBI Act, 1934 की धारा 45IA के तहत नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल गतिविधियां करने की अनुमति मिली हुई है। 

NBFC के तौर पर कंपनी अलग-अलग तरह की फाइनेंशियल सर्विसेज देती है। इसका खास फोकस माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs), छोटे और मध्यम कारोबार (SMEs), कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट सेक्टर पर है। कंपनी ग्राहकों की जरूरत और उनके रिस्क प्रोफाइल के आधार पर सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड दोनों तरह के लोन उपलब्ध कराती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।