scorecardresearch

हर एक शेयर पर मिलेगा 100 रुपए का मुनाफा!

पिछले एक साल में 117% का रिटर्न देने वाली इस कंपनी में गिरावट के बाद वापस तेजी लौटी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से टेलीकॉम कंपनियों को AGR बकाए के झटके का असर इस पर भी हुआ है। इसके बावजूद ब्रोकरेज इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश दिख रहे हैं।

Advertisement
हर एक शेयर पर 100 रुपए का मुनाफा
हर एक शेयर पर 100 रुपए का मुनाफा

पिछले एक साल में 117% का रिटर्न देने वाली इस कंपनी में गिरावट के बाद वापस तेजी लौटी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से टेलीकॉम कंपनियों को AGR बकाए के झटके का असर इस पर भी हुआ है। इसके बावजूद ब्रोकरेज इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश दिख रहे हैं।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Indus Towers पर ब्रोकरेज CITI ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कंपनी के फंडामेंटल से लेकर स्टॉक के नए टारगेट दिए गए हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के टेलीकॉम कंपनियों की AGR बकाए की याचिका खारिज का असर Vodafone Idea के कैश फ्लो पर तुरंत नहीं पड़ेगा। शेयर की कीमत में कमजोरी का इस्तेमाल निवेशक एक बेहतर खरीदने के मौके के रुप में देखना चाहिए। स्टॉक लगभग 6-7% के डिविडेंड यील्ड की पेशकश करता है। अपने वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित EV/EBITDA के 6.9 गुना पर कारोबार कर रही है, जबकि इसकी ग्लोबल कंपिटीशन वाली कंपनियां 12.6 गुना से काफी कम है। Voda Idea का बकाया कर्ज को चुकाने की प्रक्रिया और वित्त वर्ष 2025 के दूसरे क्वार्टर में VI के जरिए इंडस को चुकाए गए पिछले बकाए और आगे की राशि पर भी ब्रोकरेज की नजर है।

CITI ने अपनी रिपोर्ट में स्टॉक में खरीदारी की सलाह के साथ 500 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। 

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया की रीकैलकुलेशन के लिए टेलीकॉम कंपनियों की याचिका को खारिज कर दी थी। वोडाफोन आइडिया ने Indus Towers Ltd. के पिछले बकाए का और भुगतान करने में सफलता हासिल की है और अब बकाया राशि ₹4,600 करोड़ तक कम हो गई है। बाकि बकाए की राशि जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिजनेस मॉडल

Indus Tower की बात की जाए तो कंपनी का दावा है कि ये भारत की सबसे बड़ी मोबाइल टावर इंस्टोलेशन कंपनी है। उनका कहना है कि भारत में 5 में से 3 कॉल Indus site के जरिए ही आती है। साथ ही Indus Towers और Bharti Infratel के स्ट्रेंथ को मिला दिया जाए तो ये दुनिया की लार्जस्ट टेलीकॉम टावर कंपनियों में से एक है। आपको बता दें कि भारती एयरटेल की Indus Tower में 47% हिस्सेदारी है।

प्रोडक्ट्स और सर्विस पोर्टफोलियो

उनके प्रोडक्ट्स और सर्विस पोर्टफोलियो तीन कोर एलिमेंट्स के तहत डिजाइन किए गए हैं। पहला - टावर के लिए फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर डिप्लॉय करना। दूसरा - टेलीकॉम एक्विपमेंट को Uninterrupted यानि निरंतर एनर्जी सप्लाई करना और तीसरा - रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी ऑनर्स के जरिए स्पेस एक्वायर करना। इसके अलावा Indus Towers ने Smart Digital Infrastructure के तहत स्मार्ट सिटीज में Smart poles LED lights, CCTV cameras, Variable Digital Messaging Board, Environment Sensors, City Public Wi-Fi समेत fiber बैकबॉन भी तैयार की है। इसके अलावा ये कंपनी Energy Solutions भी प्रोवाइड करती है। 

advertisement

5G और 6G इंफ्रास्ट्रक्चर

अब समझते हैं कंपनी को बिजनेस कैसे मिलता है। देश में 5G और 6G इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए telecom infrastructure की जरूरत पड़ेगी। इसमें जैसे-जैसे नए टावर की मांग में मजबूती आएगी, वैसे-वैसे कंपनी के फाइनेंशियल्स और बेहतर होंगे। इसके साथ ही कंपनी टावर शेयरिंग की सुविधा भी देती है। अब बात करते हैं शेयर की। सबसे पहले एक रिपोर्ट पर चर्चा करते हैं, जो ये बताती है कि स्टॉक में धमाकेदार तेजी आने वाली है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।