scorecardresearch

Multibagger Stock: 50 हजार बन गए 1.5 लाख! दो साल में 200% का छप्परफाड़ रिटर्न - कीमत 50 रुपये से कम

पिछले 2 साल में स्टॉक ने 200% से ज्यादा का रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा 3 गुना कर दिया है। इस शेयर ने 50,000 रुपये के निवेश को 1.5 लाख से ज्यादा कर दिया है। चलिए डिटेल में जानते हैं।

Advertisement
Multibagger stock Patel Engineering share price return details
Multibagger stock Patel Engineering share price return details

Multibagger Stock: इंफ्रा और कंस्ट्रक्शन कंपनी Patel Engineering के शेयर में आज बंपर तेजी देखने को मिली। यह तेजी शानदार दिसंबर तिमाही (Q3) नतीजों के बाद दर्ज की गई। एक्सचेंज पर स्टॉक आज 4.5% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ।

अगर इस शेयर के रिटर्न की बात करें तो पिछले 2 साल में स्टॉक ने 200% से ज्यादा का रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा 3 गुना कर दिया है। इस शेयर ने 50,000 रुपये के निवेश को 1.5 लाख से ज्यादा कर दिया है। चलिए डिटेल में जानते हैं।

advertisement

Patel Engineering Share Price

आज स्टॉक एनएसई पर 4.66% या 2.13 रुपये चढ़कर 47.85 रुपये पर बंद हुआ तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 4.22% या 1.93 रुपये की तेजी के साथ 47.68 रुपये पर बंद हुआ। 

50,000 बन गए 1.5 लाख रुपये

Patel Engineering के स्टॉक की कीमत 10 फरवरी 2023 को सिर्फ 14.80 रुपये पर थी। अगर इस कीमत पर किसी निवेशक ने सिर्फ 50000 रुपये का निवेश किया होता तो उसके पास कंपनी के 3,378 शेयर होते। आज यानी 13 फरवरी 2025 को 1 शेयर की कीमत 47 रुपये है। इस हिसाब से उस निवेशक के पास अभी 1,58,766 रुपये यानी 1.5 लाख रुपये से ज्यादा का कॉर्पस होगा। 

Patel Engineering Q3 Results

Q3 में कंपनी का परिचालन से कंसो रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 13.62% बढ़कर 1,205.5 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,061 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का कंसो ऑपरेटिंग EBITDA, YoY बेसिस पर 29.50% बढ़कर 184 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 142.1 करोड़ रुपये था। 

Patel Engineering Share Price Return

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में करीब 1 प्रतिशत टूटा है। वहीं पिछले 3 महीने में स्टॉक 4 प्रतिशत से अधिक, पिछले 6 महीने में 9 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 साल में 29 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

वहीं पिछले 2 साल में स्टॉक ने निवेशकों का पैसा 3 गुना करते हुए 232 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 साल में स्टॉक 69 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 210 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।