scorecardresearch

इस स्मॉल कैप स्टॉक में Q2 Results आते ही लगा Upper Circuit

इस स्मॉल कैप स्टॉक के शेयरों ने 5 प्रतिशत का अपर सर्किट देखने को मिला और इंट्रा डे के दौरान स्टॉक ₹71.80 प्रति शेयर पर पहुंच गए। आइये जानते हैं स्टॉक में तेजी का कारण क्या है?

Advertisement

Cellecor Gadgets Limited के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल कंपनी की ओर से अपने 6 महीने के रिजल्ट्स जारी किए गए हैं। नतीजों के मुताबिक नेट सेल्स 103 प्रतिशत बढ़कर ₹425.71 करोड़ हो गई। Profit before tax (PBT)  106 प्रतिशत बढ़कर ₹19.67 करोड़ और नेट प्रॉफिट 108.3 प्रतिशत बढ़कर ₹14.62 करोड़ हो गया है। यहां H1FY24 से H1FY25 की तुलना की गई है। FY2024 के सालाना नतीजों को देखें तो कंपनी ने ₹500 करोड़ की नेट सेल्स, ₹20.71 करोड़ का PBT और ₹16.09 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है।

advertisement

स्टॉक स्प्लिट
कंपनी के शेयर 10:1 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट के रूप में एक्स-ट्रेड किए गए यानी ₹10 के मौजूदा वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर का विभाजन करके 10 इक्विटी शेयरों में बदला गया। स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 9 अगस्त, 2024 थी।

फंडामेंटल्स
कंपनी के शेयरों का ROE 117 प्रतिशत और ROCE 84 प्रतिशत है। मार्च 2024 के मुताबिक प्रमोटरों के पास कंपनी का 51.54 प्रतिशत, FIIs के पास 0.77 प्रतिशत, DIIs के पास 3.91 प्रतिशत और सार्वजनिक के पास 43.78 प्रतिशत है। स्टॉक ने अपने 52 वीक लॉ ₹15.04 प्रति शेयर है और स्टॉक ने सिर्फ 1 साल में 377.4 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

कंपनी की पार्टनरशिप
आपको बता दें कि इससे पहले Cellecor Gadgets Limited  ने गुजरात की प्रमुख रिटेल चेन OSIA हाइपर रिटेल लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की थी। इस सहयोग से सेलकोर को OSIA हाइपरमार्ट के व्यापक स्टोर नेटवर्क के जरिए से अपनी विभिन्न अप्लाइंस और स्मार्ट गैजेट्स को बड़े दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। OSIA हाइपरमार्ट, जो अपने नए प्रस्तावों, क्वालिटी प्रोडक्ट्स और किफायती कीमतों के लिए प्रसिद्ध है। गुजरात की सबसे बड़ी और सबसे विश्वसनीय रिटेल चेन के रूप में कंपनी की स्थिति मजबूत की है। 3 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कैटेगरी और 15 से अधिक शहरों में उपस्थिति के साथ, OSIA हाइपरमार्ट ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक और बेहतरीन शॉपिंग अनुभव देता है। 

बिजनेस मॉडल
Cellecor Gadgets Ltd, जिसकी स्थापना 2010 में हुई, एक भारतीय कंपनी है जो अपने ब्रांड नाम के तहत उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचती है। यह स्मार्ट टीवी, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इयरफोनजैसे  इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स के लिए मशहूर है। सेलकोर इन प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए आउटसोर्सिंग करती है और फिर इन्हें 28 भारतीय राज्यों में 900 से अधिक डिस्ट्रब्यूटर, 25,000 रिटेलरों और 1200 सर्विस सेंटर के नेटवर्क के जरिए बांटती है, जिसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात में मजबूत उपस्थिति है। आपको बता दें कि ये SME स्टॉक है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।