scorecardresearch

भारतीय Stock Market पर बड़ी भविष्यवाणी! 2025 में बाजार Flower बनेगा या Fire

पिछले 6 महीनों में गुजरा बीता हफ्ता शेयर मार्केट के लिए सबसे अच्छा रहा। दिसंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही नया साल दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में साल 2025 पर अपना नजरिया रखते हुए ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley और Macquarie ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है।

Advertisement

पिछले 6 महीनों में गुजरा बीता हफ्ता शेयर मार्केट के लिए सबसे अच्छा रहा। दिसंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही नया साल दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में निवेशकों के बीच प्रमुख बाजार ट्रिगर्स में घरेलू और वैश्विक मैक्रोइकोनॉमिक डेटा, IPO बाजार की गतिविधियां, विदेशी पूंजी प्रवाह, रूस-यूक्रेन भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स, अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की कीमतें और अन्य वैश्विक संकेत शामिल हैं।

advertisement

ऐसे में साल 2025 पर अपना नजरिया रखते हुए ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley और Macquarie ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। दोनों ही ब्रोकरेज काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। दोनों ब्रोकरेज की रिपोर्ट के बारे में कहा गया है कि इंडिया के ऊपर ब्रोकरेज फर्मों का व्यू काफी बुलिश है।

Morgan Stanley
ब्रोकरेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि आगे जाकर इंडियन मार्केट आउट परफॉर्म कर सकती है। ब्रोकरेज ने कहा कि ग्लोबल पियर्स की तुलना में इंडिया पर फोकस ना करना मुश्किल है। ब्रोकरेज ने इसके कई कारण बताए हैं।

पहला- अर्निंग्स काफी मजबूत है, दूसरा- माइक्रो स्टेबिलिटी देखने को मिल रही है और तीसरा- डोमेस्टिक फ्लो भी काफी मजबूत है। इन्हीं फंडामेंटल के कारण ब्रोकरेज को बाजार में एक सपोर्ट दिख रहा है।

रिस्क पर भी नजर
ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली ने कुछ रिस्क भी गिनाएं हैं। जैसे- ग्लोबल रिस्क यानी स्लो डाउन का खतरा। साथ ही साथ पिछले कुछ महीनों में कई IPO भारत में आएं है जहां ब्रोकरेज को थोड़ा रिस्क दिख रहा है। हालांकि ब्रोकरेज ने कहा कि यह रिस्क शॉर्ट टर्म रहेगी लेकिन अगर लॉन्ग टर्म की बात करें तो इंडिया ब्रोकरेज का इमर्जिंग मार्केट में एक टॉप पिक रहेगा। Morgan Stanley के मुताबिक अगला साल यानी साल 2025 में स्टॉक पिकिंग काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

सेंसेक्स पर Morgan Stanley का नजरिया
ब्रोकरेज का बीएसई सेंसेक्स पर भी व्यू बुलिश है। ब्रोकरेज के मुताबिक सेंसेक्स में 14 प्रतिशत का अपसाइड देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज ने Sensex का टारगेट 93000 अंक का रखा है। इतना ही नहीं ब्रोकरेज का यह भी मानना है कि अगर बुल रन जारी रहा तो सेंसेक्स 1,00,000 के मार्क को भी पार कर सकता है।

फोकस में सेक्टर्स
ब्रोकरेज ने Financial, Consumer Discretionary, Industrial और Technology पर Overweight रेटिंग दी है। इसके अलावा ओवरऑल बाकी सेक्टर पर ब्रोकरेज ने Underweight की रिटेंग को बनाए रखा है। ब्रोकरेज के मुताबिक साल 2025 में ग्रोथ मोमेंटम पर नजर रखना काफी जरूरी रहेगा। ब्रोकरेज ने फॉरेन फंड फ्लो को रिस्क के रूप में देखा है।

 Macquarie किन शेयरों पर बुलिश
TCS, HDFC Bank, M&M, Delhivery, Sun Pharma और PFC पर ब्रोकरेज का व्यू बुलिश है। वहीं दूसरी ओर कुछ शेयरों पर Macquarie की Underweight रेटिंग भी दी है। जिसमें Tech Mahindra, Zomato, SBI, Apollo Hospital, Bajaj Finance और Avenue Supermart शामिल है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।