KKR समर्थित InCred ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दिखिल की UDRHP! फ्रेश इश्यू के जरिए इतने करोड़ जुटाने का प्लान
इस आईपीओ में 1250 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 9.90 करोड़ इक्विटी शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी ने कहा कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा उसकी सहयोगी कंपनी InCred Finance में लगाया जाएगा।

Upcoming IPO: InCred Holdings ने अपने प्रस्तावित IPO के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ में 1250 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 9.90 करोड़ इक्विटी शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
कंपनी ने कहा कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा उसकी सहयोगी कंपनी InCred Finance में लगाया जाएगा। इसका इस्तेमाल कैपिटल बेस मजबूत करने, टीयर-1 कैपिटल बढ़ाने, आगे कर्ज डिस्ट्रीब्यूशन करने और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो सुधारने में किया जाएगा।
InCred Holdings का लगभग पूरा कारोबार उसकी मटेरियल सब्सिडियरी InCred Financial Services यानी InCred Finance के जरिए ऑपरेट होता है।
OFS में कौन-कौन बेचेगा अपनी हिस्सेदारी?
ओएफएस में KKR India Financial Investments, MNI Ventures, MEMG Family Office LLP और V’Ocean Investments जैसे शेयरधारक हिस्सेदारी बेचेंगे। IPO के लिए IIFL Capital Services, InCred Capital Wealth Portfolio Managers, Kotak Mahindra Capital Company, Nomura Financial Advisory and Securities India और UBS Securities India बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
AUM और मुनाफे में तेज बढ़ोतरी
31 दिसंबर 2025 को खत्म नौ महीनों में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 14,447.86 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा (PAT) 290.14 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने नौ महीनों में 6,683.28 करोड़ रुपये के लोन डिस्बर्स किए। पोर्टफोलियो यील्ड 18.39% रही, जबकि कुल उधारी की औसत लागत 10.05% दर्ज हुई। FY23 से FY25 के बीच AUM में 44.04% और PAT में 84.97% की CAGR ग्रोथ रही।
पर्सनल लोन सबसे बड़ा कारोबार
InCred Finance का लेंडिंग पोर्टफोलियो पांच प्रमुख वर्टिकल्स में फैला है। दिसंबर 2025 तक पर्सनल लोन का हिस्सा सबसे ज्यादा 55.56% रहा, जिसकी वैल्यू 8,027.12 करोड़ रुपये थी।
इसके बाद स्टूडेंट लोन का हिस्सा 22.15%, सिक्योर्ड बिजनेस लोन 8.74%, MSME लोन 7.38% और वित्तीय संस्थानों को दिए गए कर्ज का हिस्सा 5.55% रहा।
AI आधारित टेक प्लेटफॉर्म पर जोर
कंपनी ने कहा कि उसका लेंडिंग मॉडल “रिस्क-फर्स्ट” रणनीति पर आधारित है, जिसे AI-इनेबल्ड इन-हाउस टेक प्लेटफॉर्म सपोर्ट करता है। FY25 में कंपनी की क्रेडिट कॉस्ट 1.74% रही, जो उसके विविधीकृत प्रतिस्पर्धियों में दूसरी सबसे कम थी।
कलेक्शन एफिशिएंसी 98.3% रही। कंपनी के पास 38 लोकेशंस पर 327 सदस्यों की कलेक्शन टीम है। InCred Finance के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 152 शहरों में 158 ब्रांच हैं और इसकी पहुंच 17,000 से ज्यादा पिन कोड तक है। दिसंबर 2025 तक InCred ऐप के 4.5 लाख से ज्यादा यूजर्स थे।

