scorecardresearch

Juniper Green Energy का आईपीओ आज से खुला! जानिए पैसा लगाएं या नहीं - चेक करें लेटेस्ट GMP

निवेशक 3 अगस्त तक इस इश्यू में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹214-225 प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों को कम से कम 66 इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।

Advertisement

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Juniper Green Energy का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ गुरुवार, 30 जुलाई से निवेशकों के लिए खुल गया है। निवेशक 3 अगस्त तक इस इश्यू में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹214-225 प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों को कम से कम 66 इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।

advertisement

पूरी तरह फ्रेश इश्यू, कर्ज घटाने पर रहेगा फोकस

यह आईपीओ पूरी तरह 8 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है। कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, अपनी प्रमुख सहायक कंपनियों में निवेश, उनकी देनदारियां कम करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

साल 2011 में स्थापित नई दिल्ली स्थित Juniper Green Energy देश की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) कंपनियों में शामिल है। कंपनी सोलर, विंड, विंड-सोलर हाइब्रिड, FDRE और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) आधारित परियोजनाओं का विकास, संचालन और रखरखाव करती है। इसकी आमदनी मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार समर्थित संस्थाओं के साथ किए गए दीर्घकालिक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) से आती है।

कितना है लेटेस्ट GMP?

बाजार में कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹17-20 प्रति शेयर बताया जा रहा है, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 7-9% संभावित लिस्टिंग प्रीमियम का संकेत देता है। कंपनी के शेयर 6 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

एंकर निवेशकों से मिला मजबूत सपोर्ट

आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹539.4 करोड़ जुटाए। इसमें WhiteOak Capital Mutual Fund, ICICI Prudential Mutual Fund, SBI Mutual Fund, Mirae Asset Mutual Fund, DSP Mutual Fund, Motilal Oswal Mutual Fund, Tata AIG General Insurance और BNP Paribas Funds समेत कई बड़े संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का राजस्व बढ़कर ₹804.93 करोड़ रहा, जबकि नेट प्रॉफिट ₹40.46 करोड़ दर्ज किया गया। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने ₹569.78 करोड़ का राजस्व और ₹36.48 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया। 

सब्सक्राइब करें या नहीं?

आईपीओ पर ब्रोकरेज हाउस की राय एक जैसी नहीं है। SBI Securities, BP Equities, Ventura Securities, Sushil Finance, Equivision और Master Capital Services ने लंबी अवधि के नजरिए से 'Subscribe' की सलाह दी है। इनके मुताबिक कंपनी की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन, रिन्यूएबल पोर्टफोलियो और भविष्य की ग्रोथ इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

वहीं SMIFS ने वैल्यूएशन को महंगा बताते हुए फिलहाल 'Avoid' की सलाह दी है। Arihant Capital Markets और Swastika Investmart ने 'Neutral' रुख अपनाया है। उनका मानना है कि कंपनी के दीर्घकालिक अवसर मजबूत हैं, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन और निष्पादन से जुड़े जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

advertisement

 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।