scorecardresearch

Stock Market में करना है निवेश पर रिस्क से लगता है डर, मुनाफा कमाने के लिए ये टिप्स आएंगे काम

Investment Tips: शेयर बाजार में निवेश करना काफी रिस्कफुल होता है। कई लोग इसमें निवेश करके मुनाफा कमाते हैं तो कई निवेशकों को घाटा होता है। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको मार्केट से जुड़े कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे।

Advertisement
In the case of Bharat Dynamics, Elara Securities expects the defence company to report 32.6 per cent YoY rise in net profit at Rs 179.10 crore compared with Rs 135 crore YoY.
In the case of Bharat Dynamics, Elara Securities expects the defence company to report 32.6 per cent YoY rise in net profit at Rs 179.10 crore compared with Rs 135 crore YoY.

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इस गिरावट भरे दौर पर कई निवेशकों ने शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर दिया है। वहीं, कई निवेशक जोखिम उठाने से डर रहे हैं। इस गिरावट भरे ट्रेडिंग सेशन में अगर आप भी बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ इन्वेस्टमेंट टिप्स के बारे में नीचे बताएंगे। इन टिप्स के जरिये आप आसानी से शेयर बाजार से रिटर्न पा सकते हैं।   

advertisement

कैसे शुरू करें इन्वेस्टमेंट

शेयर बाजार में निवेश से पहले आपको बाजार को समझना जरूरी है। आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि शेयर बाजार में कमाई कैसे होती है और बाजार की चाल को कौन-से फैक्टर्स प्रभावित करते हैं। आप मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते समय वित्तीय सलाहकार की भी मदद ले सकते हैं। वित्तीय सलाहकार आपके निवेश को सही दिशा दिखाने में मदद करेंगे।  

एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि आपको हमेशा छोटे निवेश से शरू करना चाहिए। मार्केट एक्सपर्ट भी यह सलाह देते हैं कि हमेशा उतना निवेश करें जिसके डूब जाने पर आपको कोई गम न हो। आप चाहें तो 500 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं।  

इन बातों का रखें ध्यान

कई बार निवेशक शानदार रिटर्न पाने के लिए बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं करना चाहिए। कई बार पेनी स्टॉक भी ब्लू चिप्स कंपनियों की तुलना में ज्यादा रिटर्न देते हैं। 

अगर आप छोटी राशि से निवेश करते हैं तो आपको धीरे-धीरे निवेश राशि को बढ़ा देना चाहिए। इसके अलावा आप निवेश का एक लक्ष्य बनाकर रखें जो आपको इन्वेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित करें। 

मार्केट एक्सपर्ट कई बार निवेशकों को पेनी स्टॉक से दूर रहने की सलाह देते हैं। कई बार इन्वेस्टर पेनी स्टॉक खरीद लेते हैं और फिर बिकवाली के समय घबरा जाते हैं। निवेशक को हमेशा एक चीज का ध्यान रखना चाहिए कि वह लंबे समय तक निवेश करें। इसके अलावा निवेश से पहले कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और मैनेजमेंट के बारे में रिसर्च करें।   

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। ऐसे में अगर मार्केट में गिरावट आती है तो आपको घबराना चाहिए। कई बार बिकवाली भरे कारोबार में निवेशक शेयर को बेच देते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। निवेशक को गिरावट भरे कारोबार में निकासी की जगह निवेश करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।