Q1 में मुनाफे ने लगाई बड़ी छलांग, ₹3,003 करोड़ की बुकिंग; अब ₹1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में यह कंपनी
कंपनी ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में Q1 रिजल्ट को जारी किया था। कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने जीरो-डेट बैलेंस शीट के साथ अपनी ग्रोथ जारी रखी है।

रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी, इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में Q1 रिजल्ट को जारी किया था।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने जीरो-डेट बैलेंस शीट के साथ अपनी ग्रोथ जारी रखी है। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹384.4 करोड़ रहा, जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) ₹141 करोड़ दर्ज किया गया। इस दौरान कंपनी का PAT मार्जिन 36.7% रहा। वहीं, कंपनी की नेटवर्थ ₹3,255 करोड़ रही।
फंड जुटाने की मिली मंजूरी करने की मंजूरी
कंपनी ने अपने विस्तार और आगे की ग्रोथ के लिए ₹1,000.07 करोड़ के प्रेफरेंशियल कैपिटल रेज को मंजूरी दी है। खास बात यह है कि यह फंड पूरी तरह इक्विटी के जरिए जुटाया जाएगा। इसमें प्रमोटर्स करीब ₹709 करोड़ लगाएंगे, जो कुल रकम का लगभग 71% है। कंपनी का नेट डेट फिलहाल शून्य है। जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल जमीन खरीदने, FY27 में लॉन्च होने वाले प्रोजेक्ट्स के निर्माण और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।
रियल एस्टेट कारोबार की बात करें तो पहली तिमाही में कंपनी ने ₹3,003 करोड़ की बुकिंग और ₹519 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया। इस दौरान 22.75 लाख वर्ग फुट एरिया में कुल 965 यूनिट्स बेची गईं। कंपनी के कुल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) ₹23,608 करोड़ है। यह पोर्टफोलियो 112.2 लाख वर्ग फुट और 12 प्रोजेक्ट्स में फैला हुआ है।
कुल GDV में FY26 में लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट्स की वैल्यू ₹3,650 करोड़ है। इसके अलावा FY27 में पांच प्रोजेक्ट्स के जरिए ₹8,014 करोड़ की लॉन्च पाइपलाइन है, जबकि भविष्य के प्रोजेक्ट्स की पाइपलाइन ₹11,945 करोड़ की है। कंपनी का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो नेशनल कैपिटल रीजन (NCR), मुंबई और लुधियाना जैसे प्रमुख बाजारों में फैला है।
फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में भी कंपनी ने ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी के ब्रोकिंग बिजनेस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23% बढ़कर ₹35 करोड़ हो गया। इस दौरान 25,156 नए क्लाइंट जुड़े, जो सालाना आधार पर 424% की बढ़ोतरी है। क्लाइंट एक्टिवेशन रेट भी एक साल पहले के 29% से बढ़कर 51.4% हो गया।
वहीं, कंपनी के एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्लेटफॉर्म IARCL का फीस देने वाला एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹603.9 करोड़ रहा। इसके पास कलेक्शन के तहत ₹3,771.6 करोड़ के एसेट्स हैं। IARCL का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 99.52% रहा, जबकि रेगुलेटरी न्यूनतम सीमा 15% है। यह कंपनी की बेहद कम कर्ज पर निर्भर बैलेंस शीट को दिखाता है।
Indiabulls Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 10:16 बजे तक एनएसई पर 4.92% या 1.45 रुपये गिरकर 28.03 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 4.76% या 1.40 रुपये टूटकर 28.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

