Ola Electric Share में गिरावट के बीच आई बड़ी रिपोर्ट!
HSBC ग्लोबल रिसर्च ने Ola Electric पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है। ये रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है जब स्टॉक अपने लिस्टिंग वैल्यू 76 रुपये के पास पहुंच गया है। देखते ही देखते स्टॉक अपने रिकॉर्ड ऊंचाई 157 रुपये से 48 प्रतिशत नीचे चला गया। अब निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आगे क्या होगा?

HSBC ग्लोबल रिसर्च ने Ola Electric पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है। ये रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है जब स्टॉक अपने लिस्टिंग वैल्यू 76 रुपये के पास पहुंच गया है। देखते ही देखते स्टॉक अपने रिकॉर्ड ऊंचाई 157 रुपये से 48 प्रतिशत नीचे चला गया। अब निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आगे क्या होगा?
नया टारगेट क्या?
HSBC ग्लोबल रिसर्च ने कंपनी के लिए अपने पॉजिटिव नजरिये को दोहराया है और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता के शेयर के लिए 'खरीदें' रेटिंग बनाए रखी है। साथ ही टारगेट प्राइस ₹110 प्रति शेयर तय किया है। स्टॉक का मौजूदा लेवल 77 रुपए प्रति के आसपास है। HSBC ने इस स्टॉक को हाई लिस्क, हाई रिवॉर्ड मौके के रूप में देखा है। साथ ही ब्रोकरेज का कहना है कि यह कंपनी का भविष्य इसकी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाइक्स और इन-हाउस बैटरी ग्रोथ पहलों की सफलता पर निर्भर करता है।
HSBC की रिपोर्ट
एक हालिया रिसर्च नोट में HSBC ने बताया कि ओला इलेक्ट्रिक की EV बाइक्स कंपिटिशन से कम से कम 2-3 साल आगे हैं, जो उसे तेजी से विकसित हो रहे EV बाजार में महत्वपूर्ण बढ़त दे रही हैं। ओला के बैटरी कोशिशों की सफलता इसे लॉन्ग टर्म के लिहाज से बढ़त दे सकती है, जिससे इसकी बाजार स्थिति और मजबूत हो सकती है।
HSBC ने सितंबर में निरीक्षण के एक महीने बाद ओला इलेक्ट्रिक के सर्विस सेंटर का दौरा किया और पाया कि स्थिति में काफी सुधार हुआ है। रिपोर्ट में यह भी माना गया है कि स्थिति पूरी तरह से नॉर्मल होने में समय लगेगा और इसमें प्रमुख सुधारों पर काम किया जा रहा है। उदाहरण के लिए सर्विस सेंटर्स को कम अव्यवस्थित बताया गया जहां व्हीकल्स का आउटफ्लो ज्यादा था। इन केंद्रों पर बैकलॉग में महीने दर महीने 20-30% की कमी आई है और तकनीशियनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि स्किल्ड लेबर की कमी के कारण हायरिंगकी प्रक्रिया उम्मीद से धीमी चल रही है।
HSBC की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ओला इलेक्ट्रिक सक्रिय रूप से अपने सेवा नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, और बड़े सेवा स्टेशनों की स्थापना की योजना बना रहा है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

