जबरदस्त! QoQ आधार पर 14,940% बढ़ा मुनाफा - 50 रुपये से कम के इस पेनी स्टॉक ने लगाई 10% की छलांग - आपका दांव है?
तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर कंपनी ने मजबूत उछाल दर्ज किया। जून 2025 तिमाही (Q1FY26) के ₹0.59 करोड़ प्रॉफिट के मुकाबले Q2FY26 में मुनाफा 14,940% बढ़ा। इसी अवधि में बिक्री भी 92% चढ़कर ₹1122.6 करोड़ से ₹2155.34 करोड़ हुई।

Penny Stock: 1,608.97 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (HMA Agro Industries Ltd) के शेयरों में आज 10 प्रतिशत से ज्यादा की शानदार तेजी देखने को मिल रही है। यह तेजी कंपनी द्वारा जारी किए गए मजबूत Q2 रिजल्ट के बाद आई है।
फिलहाल खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:17 बजे तक बीएसई पर 7.03% या 2.11 रुपये चढ़कर 32.13 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 6.97% या 2.09 रुपये की तेजी के साथ 32.07 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
HMA Agro Q2 FY26 Results
कंपनी ने बताया कि Q2FY26 में उसका नेट प्रॉफिट 68% YoY बढ़कर ₹89.76 करोड़ पर पहुंच गया, जो Q2FY25 के ₹53.4 करोड़ से काफी अधिक है। राजस्व भी 47.04% बढ़कर ₹2155.34 करोड़ रहा, जबकि पिछली साल की समान तिमाही में यह ₹1465.86 करोड़ था।
तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर कंपनी ने मजबूत उछाल दर्ज किया। जून 2025 तिमाही (Q1FY26) के ₹0.59 करोड़ प्रॉफिट के मुकाबले Q2FY26 में मुनाफा 14,940% बढ़ा। इसी अवधि में बिक्री भी 92% चढ़कर ₹1122.6 करोड़ से ₹2155.34 करोड़ हुई।
EBITDA में भी तेज उछाल देखने को मिला। यह 88% YoY बढ़कर ₹131.5 करोड़ रहा, जबकि Q2FY25 में यह ₹70 करोड़ था। क्रमिक आधार पर EBITDA तो 691.5% तक बढ़ गया, क्योंकि Q1FY26 में यह सिर्फ ₹16.6 करोड़ था।
हाफ-ईयरली आधार पर भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। H1FY26 में PAT 66.89% बढ़कर ₹90.38 करोड़ हो गया, जबकि H1FY25 में यह ₹54.16 करोड़ था। इसी अवधि में बिक्री 50.47% बढ़कर ₹3277.9 करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹2178.47 करोड़ से काफी अधिक है।
HMA Agro Industries के बारे में
एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज भारत की एक जानी-मानी मांस और कृषि उत्पाद निर्यात करने वाली कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। कंपनी अपने उत्पाद 'Black Gold', 'Kamil', 'Fresh Gold' और 'Green Gold' जैसे ब्रांड नामों के तहत बेचती है।
HMA Agro मुख्य रूप से फ्रोजन बफेलो मीट का उत्पादन और निर्यात करती है, लेकिन इसके अलावा यह बासमती चावल, मछली, फल-सब्जियां और पेट फूड्स जैसे अन्य कृषि प्रोडक्ट भी हैं।
कंपनी के पास पंजाब, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट हैं, और यह मीडिल इस्ट, मलेशिया, मिस्र जैसे कई देशों में निर्यात करती है।
वित्तीय रूप से देखा जाए तो HMA Agro ने FY25 में करीब ₹5133 करोड़ का राजस्व हासिल किया, और नेट प्रॉफिट ₹8.77 करोड़ के आसपास रहा। हालांकि कुछ समय पहले कंपनी को अपने अलिगढ़ प्लांट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था, लेकिन अब यह दोबारा सुचारु रूप से काम कर रहा है। कंपनी ने जून 2023 में करीब ₹480 करोड़ का IPO भी लॉन्च किया था।

