8% लुढ़का दिग्गज डिफेंस पीएसयू HAL का शेयर! जानिए अब निवेशक क्या अपनाएं रणनीति
शुरुआती कारोबार में स्टॉक करीब 8% टूट गया, हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई। बीएसई पर शेयर 8.31% तक गिरकर 4,100.15 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। दोपहर 12.33 बजे यह 5.52% या 246.95 रुपये की गिरावट के साथ 4,225 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

बुधवार के कारोबार में डिफेंस पीएसयू स्टॉक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) के शेयरों में तेज दबाव देखने को मिला।
शुरुआती कारोबार में स्टॉक करीब 8% टूट गया, हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई। बीएसई पर शेयर 8.31% तक गिरकर 4,100.15 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। दोपहर 12.33 बजे यह 5.52% या 246.95 रुपये की गिरावट के साथ 4,225 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
यह कमजोरी ऐसे समय में आई है जब HAL को FY27 में डिफेंस कैपेक्स में तेज बढ़ोतरी का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
टेक्निकल चार्ट पर दबाव
Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक, HAL फिलहाल अपने लंबे अपट्रेंड के भीतर एक रिट्रेसमेंट फेज से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि वीकली चार्ट पर स्टॉक 4,000 से 4,500 रुपये के दायरे में साइडवेज घूम रहा है। 50-वीक EMA के पास 4,450-4,550 रुपये का मजबूत रेजिस्टेंस है, जबकि 100-वीक EMA करीब 4,100 रुपये पर अहम सपोर्ट देता दिख रहा है।
हितेश टेलर ने बताया कि स्टॉक का मोमेंटम फिलहाल कमजोर बना हुआ है। RSI 39.87 पर है, जो शॉर्ट टर्म में नेगेटिव बायस और खरीदारी की कमी दिखाता है। उनके मुताबिक, यह स्टॉक के लिए Wait & Watch करना चाहिए।
ब्रेकआउट पर नजर
एक्सपर्ट ने कहा कि नई तेजी के लिए ट्रेडर्स को 4,500 रुपये के ऊपर मजबूत वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट का इंतजार करना चाहिए। इस लेवल के ऊपर टिके रहना कंसॉलिडेशन के खत्म होने और मेन अपट्रेंड के फिर से शुरू होने का संकेत देगा।
डिफेंस कैपेक्स से लंबी अवधि में सहारा
ब्रोकरेज PL Capital के मुताबिक, बजट 2026 में डिफेंस एयरक्राफ्ट और एयरोइंजन पर कैपेक्स में बड़ा उछाल आया है। FY26 के लिए इसे 48,600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 72,800 करोड़ रुपये किया गया है, जबकि FY27 के लिए 63,700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो HAL के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है।
वहीं HDFC Institutional Equities ने कहा कि FY27BE के लिए कुल डिफेंस अलोकेशन 2.3 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो FY26RE के मुकाबले 17% ज्यादा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, नेवी फ्लीट्स, एयरक्राफ्ट और एयरोइंजन्स में बड़े अलोकेशन से HAL की ऑर्डर पाइपलाइन को सपोर्ट मिलेगा।

