scorecardresearch

निवेशकों की हुई मौज! एक ही दिन में 14% से ज्यादा चढ़ा ये स्मॉल कैप शेयर, अब इस तारीख पर नजर

शेयर बाजार में आज Gyftr Ltd के शेयर ने निवेशकों का ध्यान खींचा। कंपनी का स्टॉक एक ही दिन में 14% से ज्यादा उछलकर बंद हुआ। चेक करें डिटेल्स

Advertisement
AI Generated Image

प्रीपेड कार्ड और गिफ्ट वाउचर प्लेटफॉर्म, Gyftr Ltd का शेयर आज 14% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ है। बीएसई पर आज यह शेयर 185.30 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और इसने आज अपना इंट्राडे हाई 216 रुपये को टच किया। अंत में शेयर एनएसई पर 14.60% या 26.62 रुपये की तेजी के साथ 209 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर स्टॉक 13.66% या 25 रुपये चढ़कर 208 रुपये पर बंद हुआ।

advertisement

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स आगामी शुक्रवार 13 नवंबर को सितंबर तिमाही के नतीजों को जारी करने के लिए बैठक करेंगे।

पहली तिमाही में आए थे मजबूत नंबर्स

GYFTR के वित्तीय प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) वाउचर बिजनेस का पहला पूरा साल था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 396 करोड़ रुपये रहा, जबकि टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) 21.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी ने अपना कर्ज भी काफी कम किया है। पहले कंपनी पर 36 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो घटकर सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, कंपनी की नेटवर्थ 40% बढ़कर 485 करोड़ रुपये पहुंच गई।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी का प्रदर्शन और भी मजबूत रहा। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 155 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 14 गुना है। वहीं, कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5.3 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अगर कंपनी इसी रफ्तार से कारोबार करती रही, तो उसका सालाना रेवेन्यू 600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है।

तिमाही आधार पर कंपनी के स्टैंडअलोन रेवेन्यू की बात करें तो FY26 की पहली तिमाही में यह 11 करोड़ रुपये था, जो दूसरी तिमाही में घटकर 8 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, तीसरी तिमाही में रेवेन्यू बढ़कर 90 करोड़ रुपये और चौथी तिमाही में 300 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके बाद FY27 की पहली तिमाही में कंपनी ने 155 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन रेवेन्यू दर्ज किया। इस तरह कंपनी के कारोबार में पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, हालांकि पिछली तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में गिरावट दर्ज हुई है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।