scorecardresearch

सॉफ्टवेयर कारोबार में बड़ी एंट्री, ₹15 करोड़ की डील के बाद इस स्मॉलकैप शेयर में आई जोरदार तेजी

अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने मेरिडियन इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड (Meridian Intelligence Pvt. Ltd.) के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। पढ़िए पूरी खबर।

Advertisement

84.91 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, जीएसीएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (GACM Technologies Ltd) का शेयर आज 7 प्रतिशत चढ़कर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का शेयर 6.94% या 0.05 रुपये चढ़कर 0.77 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने मेरिडियन इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड (Meridian Intelligence Pvt. Ltd.) के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। कंपनी के मुताबिक, यह समझौता उसके विस्तार और लंबे समय के विकास की दिशा में एक अहम कदम है।

advertisement

इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करेंगी। इस समझौते के तहत प्रस्तावित कॉन्ट्रैक्ट की टोटल वैल्यू 1,500 लाख रुपये (15 करोड़ रुपये) है।

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि यह व्यवस्था समझौते की प्रभावी डेट से लागू होगी और 30 सितंबर 2028 तक जारी रहेगी। कंपनी का कहना है कि इस सहयोग से नए राजस्व स्रोत विकसित करने, कारोबार बढ़ाने और शेयरधारकों के लिए वैल्यू क्रिएशन करने में मदद मिलेगी। 

कंपनी के बारे में

जीएसीएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी है, जो मुख्य रूप से इक्विटी और करेंसी ब्रोकिंग तथा ट्रेडिंग के कारोबार में सक्रिय है। कंपनी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ स्टॉक ब्रोकर के रूप में रजिस्टर्ड है और निवेशकों को शेयर बाजार और करेंसी मार्केट में ट्रेडिंग से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

इसके अलावा, कंपनी समय के साथ अपने कारोबार का विस्तार करते हुए नए क्षेत्रों में भी अवसर तलाश रही है। इसी रणनीति के तहत उसने हाल ही में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेक्टर में कदम बढ़ाने के लिए मेरिडियन इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता (MoU) किया है, जिससे कंपनी अपने राजस्व के नए स्रोत विकसित करने और लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट को बढ़ाने की योजना बना रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।