scorecardresearch

30 मिनट में 22 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों में ट्रेड, 5 साल में 1100% का रिटर्न - आज भी 5 प्रतिशत उछला भाव

कम कीमत वाले इस स्मॉलकैप स्टॉक में शुरुआती कारोबार के दौरान लाखों शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। कंपनी के शेयर ने लंबी अवधि में भी शानदार रिटर्न दिया है। इसके अलावा, कंपनी ने एक बड़े अधिग्रहण की योजना भी बनाई है।

Advertisement

223.45 करोड़ के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, एम्पावर इंडिया लिमिटेड (Empower India Ltd) के शेयर में आज 5% की तेजी देखने को मिल रही है। महज आधे घंटे में कंपनी के 22 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

सुबह 10:09 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 4.92% या 0.09 रुपये चढ़कर 1.92 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 4.35% या 0.08 रुपये चढ़कर 1.92 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 10:02 बजे तक कंपनी के 22,82,369 (22.8 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

advertisement

5 साल में 1100% से ज्यादा रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 24 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 54 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं पिछले 1 साल में स्टॉक 14 प्रतिशत टूटा है लेकिन पिछले 3 साल में स्टॉक 84 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 1180 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने Valiance Engineers Private Limited को खरीदने के लिए Mark AB Capital Private Limited के साथ एक शुरुआती, नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट साइन की है। इस प्रस्ताव के तहत Empower India, Valiance Engineers की 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करेगी और इसके बाद Valiance Engineers, Empower India की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि यह अधिग्रहण पूरी तरह नॉन-कैश शेयर स्वैप के जरिए किया जाएगा। कंपनी नए इक्विटी शेयरों को प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जारी करेगी और उनके बदले Valiance Engineers की 100% हिस्सेदारी हासिल करेगी। इससे Empower India के कैश और वर्किंग कैपिटल पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा और कंपनी अपने मौजूदा फंड का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने और नए प्रोजेक्ट्स में कर सकेगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।