scorecardresearch

शेयर बाजार में गिरावट के बीच 5% उछला ये सिगरेट स्टॉक! 10 रुपये से कम है स्टॉक प्राइस - डिटेल्स

शेयर बाजार में गिरावट के बीच सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी Elitecon International के शेयर में करीब 5% की तेजी आई। चेक करें डिटेल्स

Advertisement

मंगलवार को शेयर बाजार में एक तरफ जहां गिरावट देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। 

दोपहर 2:40 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 4.89% या 0.40 रुपये की तेजी के साथ 8.58 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 4.76% या 0.39 रुपये की तेजी के साथ 8.58 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

advertisement

हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि उसने बोर्ड और सीनियर मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए 8 अहम नियुक्तियां की हैं। नए नेतृत्व में 3 अतिरिक्त नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स शामिल हैं, जिनमें एक महिला इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं। इसके अलावा एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मौजूदा Additional Executive Director पद से प्रदीप कुमार को मैनेजिंग डायरेक्टर, कंपनी सेक्रेटरी और Key Managerial Personnel (KMP) के तौर पर Compliance Officer, Chief Financial Officer (CFO) और KMP तथा Secretarial Auditor की नियुक्ति की गई है।

कंपनी के मुताबिक, नए बोर्ड सदस्यों से गवर्नेंस, कॉरपोरेट लॉ, सिक्योरिटीज रेगुलेशन, वित्तीय समीक्षा, बिजनेस ऑपरेशंस और कमर्शियल मैनेजमेंट का अनुभव जुड़ेगा, जबकि मजबूत सीनियर मैनेजमेंट टीम से फाइनेंस, कंप्लायंस और रोजमर्रा के कामकाज में नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि प्रदीप कुमार को उनकी मौजूदा Additional Executive Director की भूमिका से प्रमोट करके Managing Director नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 5 साल का होगा और यह 13 अगस्त 2031 तक रहेगा। यह नियुक्ति लागू कानून के अनुसार कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।

2 साल में करीब 300% का रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 2 साल में 295 प्रतिशत और पिछले 5 साल में 717 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।