scorecardresearch

सिगरेट-तंबाकू बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में 10% का अपर सर्किट, 5 साल में दिया 1700% का रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 19.39 प्रतिशत यानी करीब 20 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं पिछले 5 साल में स्टॉक 1700 प्रतिशत चढ़ा है।

Advertisement
AI Generated Image

Upper Circuit Stock: सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में आज 10% का अपर सर्किट लगा है। बीएसई पर आज यह शेयर 17.22 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक उसने अपना इंट्राडे हाई 18.94 रुपये को टच कर लिया है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अभी तक कंपनी के 19.15 लाख इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

advertisement

दमदार रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 19.39 प्रतिशत यानी करीब 20 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं पिछले 5 साल में स्टॉक 1700 प्रतिशत चढ़ा है।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने एक फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ने विपिन शर्मा और प्रदीप कुमार को Executive Additional Director नियुक्त किया है।

दोनों की नियुक्ति 22 जुलाई 2026 से प्रभावी है। कंपनी के मुताबिक उसके बैंकिंग ऑपरेशंस दोबारा शुरू होने के बीच यह फैसला उसके रिवाइवल प्लान का अहम हिस्सा है। इन नियुक्तियों को 22 जुलाई 2026 को हुई बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई और उसी दिन इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को भी दे दी गई।

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि विपिन शर्मा के पास तीन दशक से ज्यादा का कारोबारी अनुभव है। उन्होंने 1987 में फार्मास्युटिकल सेक्टर से अपने करियर की शुरुआत की थी और 1993 में अपने पारिवारिक कारोबार Stella Inc. की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने 2005 में Mridul Perfumery और 2019 में Mridul Tobie Inc. की स्थापना की। विपिन शर्मा अप्रैल 2026 तक EIL के Managing Director रहे। 

वहीं, प्रदीप कुमार पहले से EIL समूह से जुड़े हुए हैं और कंपनी की सब्सिडियरी Golden Cryo Private Limited में डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। उनके पास बड़े स्तर के कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 23 साल से ज्यादा का नेतृत्व अनुभव है। इसके अलावा उनके पास तंबाकू उद्योग के ऑपरेशंस में भी करीब पांच साल का अनुभव है। कंपनी का मानना है कि उनका यह अनुभव रिवाइवल प्लान को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।