scorecardresearch

क्या आपके पास भी है ये शेयर, जिसमें Ashish Kacholia ने कर दी बिकवाली?

शेयर बाजार के जानें मानें दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने इस बार खरीदारी नहीं की बल्कि बिकवाली की है कौन सा है वो स्टॉक? जहां दिग्गज निवेशक ने बिकवाली की है चलिए जानते है।

Advertisement
आशीष कचोलिया ने कर दी बिकवाली
आशीष कचोलिया ने कर दी बिकवाली

 शेयर बाजार के जानें मानें दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने इस बार खरीदारी नहीं की बल्कि बिकवाली की है कौन सा है वो स्टॉक? जहां दिग्गज निवेशक ने बिकवाली की है चलिए जानते है।

Also Read: Loan Recovery' के लिए बैंक लुक आउट नोटिस जारी नहीं कर सकते, अगर...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

advertisement

स्मॉल कैप कंपनी

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक दिग्गज आशीष कचोलिया ने मंगलवार को एक स्मॉल कैप कंपनी के करीब चार लाख शेयर बेच दिए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने हाई क्वालिटी वेल्डिंग मशीन बनाने वाली एडोर वेल्डिंग के करीब 4 लाख शेयर मंगलवार को बेच दिए हैं। शेयर बाजार के पास मौजूद आंकड़ों की मदद से पता लगा है कि आशीष कचोलिया ने 1255 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से मंगलवार को एडोर वेल्डिंग के 3.88 लाख शेयर बेच दिए हैं।

किसने खरीदे शेयर?

क्वांट म्युचुअल फंड ने आशीष कचोलिया द्वारा हिस्सेदारी बेचने के बाद एडोर वैल्डिंग के इन शेयरों की खरीदारी की है। क्वांट म्युचुअल फंड के क्वांटम पीएसयू फंड ने एडोर वैल्डिंग के करीब एक लाख शेयर खरीदे हैं जबकि क्वांट मैन्युफैक्चरिंग फंड ने 2.8 लाख शेयर खरीदे हैं। शेयर बाजार में हुए इस ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू 48.7 करोड रुपए है।

Also Watch: पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करने से पहले पढ़ लें ये नियम

आशीष कचोलिया के पास कितने शेयर बचे हैं?

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास एडोर वैल्डिंग में मार्च तिमाही में 5.67 लाख शेयर थे। मार्च तिमाही के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है कि मौजूदा हिस्सेदारी बेचने के बाद आशीष कचोलिया के पास एडोर वेल्डिंग के 1.79 लाख शेयर बच गए हैं।

कितनी हुई कचोलिया का नेटवर्थ?

आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो का नेटवर्थ जून 2024 में 7.46 फीसदी बढ़कर 3140 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में बीटा ड्रग्स में उनकी 12.5 फीसदी, शैली इंजीनियरिंग में 9.6 फीसदी हिस्सेदारी और डीयू डिजिटल ग्लोबल में 9.5 फ़ीसदी हिस्सेदारी मौजूद है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।