scorecardresearch

दिल्ली वालों को तोहफा! अब घर खरीदना हुआ आसान

दिल्ली वालों को दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब दिल्ली में घर खरीदना बेहद आसान हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने नई 'एनीवेयर रजिस्ट्रेशन' पॉलिसी के तहत घोषणा की है कि अब दिल्ली वाले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

Advertisement

दिल्ली वालों को दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब दिल्ली में घर खरीदना बेहद आसान हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने नई 'एनीवेयर रजिस्ट्रेशन'    पॉलिसी के तहत घोषणा की है कि अब दिल्ली वाले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इससे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए किसी एक खास सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पर निर्भर रहने की जरूरत खत्म हो गई है।

advertisement

इसको अगर और आसान भाषा में समझें तो अब नागरिकों को सिर्फ अपने क्षेत्र के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाने की मजबूरी नहीं होगी। वो अपनी सुविधा के मुताबिक दिल्ली के 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिसों में से किसी भी ऑफिस में जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। यह पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जो लंबी कतारों और समय की बर्बादी से परेशान थे। पहले प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए खरीदारों और विक्रेताओं को उसी सेक्टर के ऑफिस में जाना पड़ता था, जहां प्रॉपर्टी स्थित थी। इस प्रक्रिया में अक्सर समय की कमी और काम का बोझ अधिक होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस नई व्यवस्था के तहत दिल्ली के सभी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस अब जॉइंट सब-रजिस्ट्रार के तौर पर काम करेंगे। इसका मतलब है कि उनका कार्य क्षेत्र पूरी दिल्ली में फैला होगा, जिससे लोगों को ज्यादा सहूलियत होगी।

नई पॉलिसी की खासियत

स्वतंत्रता: लोग सुविधा मुताबिक दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

पारदर्शिता में बढ़ोतरी: नई नीति ने सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में बिचौलियों की भूमिका को सीमित कर दिया है।

भ्रष्टाचार पर रोकथाम: आवेदनों की संख्या से पता चलेगा लोग किस सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से रजिस्ट्री करवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और कहां परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्र आतिशी ने इस नीति को लागू करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि यह फैसला नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उनका मानना है कि यह पहल दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के अनुभव को सकारात्मक रूप से बदल देगी, जिससे लोगों को ज्यादा फायदा होगा। इस तरह नई 'एनीवेयर रजिस्ट्रेशन' नीति दिल्लीवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगी।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।