Ideaforge और Data Patterns में आएगी और तेजी? एक्सपर्ट ने बताया सपोर्ट और टारगेट
बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Master Capital Services के विष्णुकांत उपाध्याय ने Ideaforge Technology और Data Patterns पर पॉजिटिव रुख दोहराया है।

Defence Stocks: भारतीय डिफेंस शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Master Capital Services के विष्णुकांत उपाध्याय ने Ideaforge Technology और Data Patterns पर पॉजिटिव रुख दोहराया है।
हालांकि, उन्होंने साफ किया कि मौजूदा बाजार में स्टॉक का चुनाव और निवेश की अवधि बेहद अहम है। उनके मुताबिक, पूरा डिफेंस पैक अभी भी मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।
Ideaforge Share Price Target
Ideaforge Technology को लेकर एक्सपर्ट का नजरिया लंबी अवधि के लिए पॉजिटिव है। उन्होंने कहा कि 725 रुपये का स्तर नीचे की तरफ अहम सपोर्ट की तरह काम करेगा। एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर में 1100-1150 रुपये के स्तर तक की तेजी आ सकती है।
हालांकि, डिफेंस सेक्टर के अंदर एक्सपर्ट ने HAL और BDL जैसे ऑप्शन को लंबी अवधि के लिए Ideaforge से बेहतर बताया। इससे संकेत मिलता है कि पूरे सेक्टर में तेजी के बावजूद सभी शेयरों को समान नजर से नहीं देखा जा रहा।
Ideaforge Share Price
कंपनी के स्टॉक में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। एनएसई पर शेयर पांच प्रतिशत चढ़कर 5% या 39.75 रुपये चढ़कर 834.85 रुपये पर लॉक है।
Data Patterns पर भी एक्सपर्ट का भरोसा
Data Patterns पर एक्सपर्ट ने अपनी राय देते हुए कहा कि यह शेयर भी पॉजिटिव दिख रहा है। एक्सपर्ट ने निवेशकों को इस शेयर में बने रहने की सलाह दी है। इसके लिए एक्सपर्ट ने 4900-5000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। साथ ही, एक्सपर्ट ने 4400 रुपये के नीचे स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी।
Data Patterns Share Price
कंपनी का शेयर आज एनएसई पर दोपहर 1:32 बजे तक 3.07% या 139 रुपये चढ़कर 4,667.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और बीएसई पर शेयर 3.09% या 139.95 रुपये की तेजी के साथ 4668.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

