scorecardresearch

Stock Alert: फटाफट बेचें! ब्रोकरेज ने इन शेयर को दी SELL रेटिंग

Stock Alert: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह खबर हैं। हाल ही में कुछ ब्रोकरेज ने Deepak Nitrite, Centum Electroncis और Vodafone Idea शेयर को बेचने की सलाह दी है। रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement
Tata Elxsi share price: Kotak Institutional Equities retained its 'Sell' rating on the stock.
Tata Elxsi share price: Kotak Institutional Equities retained its 'Sell' rating on the stock.

Stocks to Sell : दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से अच्छे नहीं आए। इसके अलावा वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक गतिविधियों का असर भी इंडियन स्टॉक मार्केट पर देखने को मिला है। पिछले चार महीने से स्टॉक मार्केट में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी अपने निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। 

advertisement

स्टॉक मार्केट में हो रहे बिकवाली भरे कारोबार के बीच ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को आगाह किया। ब्रोकरेज फर्म ने तीन शेयरों को बेचने की सलाह दी। फर्म ने अनुमान जताया है कि इन स्टॉक में 23 से 42 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।    

Deepak Nitrite 

ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज ने दीपक नाइट्राइट (DNL) के शेयर को बेचने (SELL) की सलाह दी। फर्म ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 1920 रुपये सेट किया है। फर्म का मानना है कि इस शेयर में 23 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। वर्तमान में कंपनी ने बताया कि वह पॉलीकार्बोनेट (पीसी) निर्माण में उतर रही है और पॉलीकार्बोनेट कंपाउंडिंग में एक्सपेंशन कर रही है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है।   

Centum Electroncis 

ब्रोकरेज हाउस च्‍वॉइस ब्रोकिंग ने सेंट्रम इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स को भी बेचने यानी SELL रेटिंग दी। इस स्टॉक का  टारगेट प्राइस 845 रुपये दिया है। अभी शेयर का टारगेट प्राइस करीब 13500 रुपये हैं। इसका मतलब है कि शेयर में 37 फीसदी की गिरावट आ सकती है। फर्म का मानना है कि वर्तमान में कंपनी घाटे में है और कंपनियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शॉर्ट टर्म के लिए इस स्टॉक को लेकर सतर्क रहना चाहिए। 

Vodafone Idea

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया के शेयर को SELL रेटिंग दी है। इसके अलावा फर्म ने टारगेट प्राइस 5 रुपये कर दिया है। अभी वोडा-आइडिया शेयर प्राइस 8.32 रुपये है। इसका मतलब है कि इस शेयर में 42 फीसदी की गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि वोडाफोन आइडिया के मार्केट शेयर में पियर्स के मुकाबले लगातार गिरावट आ रही है।


 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।