रडार पर इस स्मॉल कैप कंपनी का शेयर! BSE से मिली बड़ी मंजूरी, आज NSE पर होगी लिस्टिंग- डिटेल्स
शेयर बाजार में आउटडोर एडवरटाइजिंग सेक्टर की एक कंपनी चर्चा में है। कंपनी को BSE से SME प्लेटफॉर्म छोड़कर मेन बोर्ड पर जाने की शुरुआती मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही NSE पर लिस्टिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है।

आउटडोर एडवरटाइजिंग सेक्टर की कंपनी Bright Outdoor Media Limited का स्टॉक निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी को शेयर बाजार से जुड़ी बड़ी मंजूरी मिली है। कंपनी को BSE SME प्लेटफॉर्म से BSE मेन बोर्ड पर जाने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिल गया है। इसके अलावा कंपनी की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मेन बोर्ड पर लिस्टिंग 6 नवंबर को होगी।
मार्च 2023 में हुई थी पहली लिस्टिंग
Bright Outdoor Media Limited पहली बार 24 मार्च 2023 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी। कंपनी के मुताबिक, उस समय वह शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली आउट-ऑफ-होम (OOH) एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री की पहली कंपनी बनी थी।
लिस्टिंग के बाद से कंपनी लगातार अपने कारोबार का विस्तार करने, बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत बनाने और अपनी सर्विस का दायरा बढ़ाने पर काम कर रही है। अब BSE से मिली शुरुआती मंजूरी और NSE के मेन बोर्ड पर प्रस्तावित लिस्टिंग कंपनी के सफर का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव है।
कंपनी ने बताया कि Bright Outdoor Media पारंपरिक होर्डिंग के साथ डिजिटल विज्ञापन कारोबार पर भी ध्यान दे रही है। फिलहाल कंपनी अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर 50 से ज्यादा बड़े डिजिटल LED बिलबोर्ड संचालित कर रही है।
Bright Outdoor Media Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 10:20 बजे तक 1.36% या 5.10 रुपये की तेजी के साथ 380 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

