scorecardresearch

बाजार खुलने के ठीक पहले इस कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट! 5% उछला भाव - SpaceX से है कनेक्शन

कंपनी ने आज बाजार खुलने के ठीक 5 मिनट पहले अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में ऐसे जानकारी दी जिसके बाद स्टॉक में 5% से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। पढ़िए पूरी खबर।

Advertisement
AI Generated Image

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। इस बीच एआई फर्स्ट टेक कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है।

दरअसल कंपनी ने आज बाजार खुलने के ठीक 5 मिनट पहले अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में ऐसे जानकारी दी जिसके बाद स्टॉक में 5% से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। 

advertisement

कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि उसने SpaceX International Ltd, MY के साथ हुए Master Services Agreement (MSA) के तहत सेवाओं की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके तहत Statement of Work No. 1 का काम 24 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है।

इस पहले वर्क ऑर्डर की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 15 करोड़ डॉलर (USD 150 million) है। इसमें AI Infrastructure के लिए 7 करोड़ डॉलर, Cybersecurity के लिए 2.5 करोड़ डॉलर, Telecommunications के लिए 2.5 करोड़ डॉलर और Data Centre Solutions के लिए 3 करोड़ डॉलर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, मौजूदा तिमाही से इस प्रोजेक्ट की डिलीवरी और बिलिंग शुरू होने की उम्मीद है।

यह पूरा प्रोजेक्ट Blue Cloud के अमेरिकी ऑपरेशंस के जरिए किया जाएगा। कंपनी इसके लिए AI प्लेटफॉर्म, साइबर डिफेंस, टेलीकॉम इंजीनियरिंग और डेटा सेंटर के निर्माण व संचालन से जुड़ी अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल करेगी।

Blue Cloud USA के CEO भास्कर नल्लामिल्ली ने कहा कि तय समय पर कॉन्ट्रैक्ट साइन होने से लेकर काम शुरू करना कंपनी की डिलीवरी क्षमता को दिखाता है और इससे अमेरिका में कंपनी का डिलीवरी प्लेटफॉर्म मजबूत होगा।

वहीं, ग्रुप चेयरमैन तेजेश कुमार कोडाली ने कहा कि यह डील बड़े स्तर के मल्टी-डोमेन टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की Blue Cloud की क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम और डेटा सेंटर सॉल्यूशंस का यह काम कंपनी की इंटरनेशनल डिलीवरी क्षमता को मजबूत करेगा और आगे की ग्रोथ में मदद करेगा।

Blue Cloud Softech Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 9:23 बजे तक बीएसई पर 4.25% या 0.94 रुपये चढ़कर 23.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 3.78% या 0.84 रुपये की तेजी के साथ 23.06 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।