स्मॉलकैप आईटी कंपनी ने 17 करोड़ शेयर किए अलॉट! बड़ी डील के बाद कई कंपनियां बनेंगी सब्सिडियरी
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक ने 17 करोड़ नए शेयर जारी कर एक बड़ी शेयर स्वैप डील को मंजूरी दी है। इस सौदे के तहत कंपनी ग्लोबल इम्पैक्स इंक का अधिग्रहण करेगी। पढ़िए पूरी खबर।

Stock in Focus: 1,392.45 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है।
कंपनी ने बीते बुधवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने 17 करोड़ इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट की मंजूरी दी है। यह अलॉटमेंट प्रेफरेंशियल आधार पर कैश के बजाय शेयर स्वैप (Share Swap) के जरिए किया गया है। कंपनी ने 4 मई 2026 को शेयरधारकों की मंजूरी और 2 जून 2026 को BSE से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिलने के बाद यह कदम उठाया है।
इस डील के तहत कंपनी ने 21.93 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 17 करोड़ नए शेयर जारी किए हैं। इसके बदले ब्लू क्लाउड, ग्लोबल इम्पैक्स इंक (Global Impx Inc. - GIX) के 21.25 करोड़ शेयर खरीद रही है।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि GIX के मौजूदा शेयरधारक कनेक्टएम टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस इंक (ConnectM Technology Solutions Inc.) और एस्ट्राब्रिज इंक (AstraBridge Inc.) को ब्लू क्लाउड के ये नए शेयर दिए जाएंगे।
इस शेयर स्वैप डील के पूरा होने के बाद ग्लोबल इम्पैक्स इंक, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस की पूर्ण स्वामित्व वाली (Wholly Owned) सहायक कंपनी बन जाएगी।
साथ ही GIX की सहायक कंपनी कनेक्टएम टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और उसकी अन्य स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनियां, जियो इम्पेक्स एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, कैम्ब्रिज एनर्जी रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, CER माइक्रोग्रिड्स प्राइवेट लिमिटेड और CER रूफटॉप प्राइवेट लिमिटेड भी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बन जाएंगी।
Q4 Results
मार्च 2026 तिमाही की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू Q4 FY26 में बढ़कर ₹277.52 करोड़ हो गया, जो Q3 FY26 में ₹265.41 करोड़ था। EBITDA भी बढ़कर ₹47.82 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹32.55 करोड़ था। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफे में कुछ गिरावट देखने को मिली। कंपनी का PAT Q4 FY26 में ₹12.11 करोड़ रहा, जो Q3 FY26 में ₹18.58 करोड़ था। वहीं टैक्स से पहले मुनाफा ₹22.75 करोड़ रहा। मार्च तिमाही में कंपनी की EPS ₹0.16 रही।
कंपनी ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सालाना रेवेन्यू के मामले में आंकड़ा ₹1,000 करोड़ के पार कर गया है। FY26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹1,002 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह ₹796.86 करोड़ था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 37% बढ़कर ₹60.50 करोड़ हो गया, जो FY25 में ₹44.27 करोड़ था।
पूरे साल में कंपनी का EBITDA भी बढ़कर ₹126.13 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹71.05 करोड़ था। इसके अलावा एक्सेप्शनल आइटम और टैक्स से पहले मुनाफा ₹89.54 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह ₹59.13 करोड़ था। FY26 में कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) ₹1.13 रही।

