scorecardresearch

बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने वेल्थ क्रिएशन के पूरे किए 6 साल, एयूएम 4000 करोड़ रुपये के आंकड़े के पार

बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं और इन 6 सालों में यह स्‍कीम निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएटर साबित हुई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही इस फंड ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है।

Advertisement


 बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं और इन 6 सालों में यह स्‍कीम निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएटर साबित हुई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही इस फंड ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है और इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम -AUM) 4000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। अपनी स्थापना के बाद से, इस फंड ने न सिर्फ अपने कैटेगरी एवरेज से अधिक रिटर्न दिया है, बल्कि इक्विटी बाजारों की ग्रोथ में कम अस्थिरता के साथ निवेश करने की इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए खुद को टॉप परफॉर्मर के रूप में भी स्थापित किया है।

advertisement

यह स्‍कीम न सिर्फ इक्विटी और डेट विकल्‍पों में निवेश करती है, बल्कि कैश और फ्यूचर मार्केट के बीच प्राइसिंग अंतर का लाभ उठाने के लिए डेरिवेटिव पर भी पैसा लगाती है। यह फंड इक्विटी और फिक्‍स्‍ड इनकम के बीच एसेट को सक्रिय रूप से एलोकेट (आवंटित) करने के लिए एक मालिकाना मॉडल का उपयोग करता है। इसके चलते यह फंड, बाजार की अस्थिरता का लाभ उठाने में सक्षम साबित होता है, साथ ही अपने निवेशकों के लिए निवेश का एक बेहतर विकल्प बनता है।

बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करने वालों को मजबूत रिटर्न मिला है। 1 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के साथ ही इस फंड ने अपने लॉन्च के बाद से लगातार बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। एकमुश्त निवेशकों का रिटर्न भी लगातार बेंचमार्क से बेहतर रहा है, जैसा कि नीचे दिए गए टेबल से देखा जा सकता है।

बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड - एसआईपी रिटर्न

 हाल के दिनों में जब भारतीय शेयर बाजारों में ग्लोबल फैक्‍टर और कुछ घरेलू कारणों के कारण हाई लेवल की अस्थिरता देखी गई है, तो हाइब्रिड फंडों ने निवेशकों का ध्यान ज्यादा आकर्षित किया है। बैलेंस्ड एडवांटेज फंड अपेक्षाकृत कम रिस्क लेने वाले निवेशकों के लिए आदर्श विकल्प हैं, जो ग्रोथ और पूंजी की सुरक्षा के बीच संतुलन (बैलेंस) प्रदान करते हैं। ये योजनाएं इक्विटी एक्सपोजर को गतिशील रूप से एडजस्ट (समायोजित) करती हैं। इसका मतलब है कि जब बाजार का वैल्यूएशन ज्यादा हो जाता है, तो यह स्‍कीम इक्विटी में एक्‍सपोजर कम करती है और जब बाजार में शॉर्ट टर्म गिरावट आती है तो यह स्‍कीम इक्विटी में एक्सपोजर बढ़ा देती है। इस रणनीति से खरीदारी के अवसरों का लाभ उठाया जाता है। साथ ही, बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड जैसी योजनाओं में फंड मैनेजर यह तय करता है कि डेट इन्‍वेस्‍टमेंट हाई-क्रेडिट-क्वालिटी वाले विकल्‍पों में रखे जाएं, जो अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।

यह फंड लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप इक्विटी शेयरों में निवेश करता है, जिससे डाइवर्सिफिकेशन का लाभ मिलने से रिस्क कम हो जाता है. वहीं एक ही मार्केट कैप में निवेश की बाध्‍यता न होने से इस फंड द्वारा अधिकतम रिटर्न भी सुनिश्चित किया जाता है। अपने एक्टिव एसेट एलोकेशन और गतिशील प्रबंधन के साथ, बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड उन निवेशकों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बना हुआ है, जो एक ग्रोथ-ओरिएंटेड रणनीति के अलावा अलग अलग मार्केट कैप में निवेश चाहते हैं।

advertisement


*डेटा 31 अक्टूबर 2024 तक

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।