शेयर बाजार में कमाई का बड़ा मौका! इन बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों में मिल सकता है 37% तक का रिटर्न
ब्रोकरेज ने AU Small Finance Bank, SBFC Finance, L&T Finance Holdings, Bajaj Housing Finance, City Union Bank और UTI AMC पर अपनी रिपोर्ट जारी की हैं। इनमें ‘Buy’ और ‘Add’ रेटिंग दी गई है। इन स्टॉक्स में 9% से लेकर 37% तक अपसाइड की संभावना जताई गई है।

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर पर अपनी फ्रेश कवरेज में कई अहम शेयरों को लेकर पॉजिटिव रुख दिखाया है। ब्रोकरेज ने AU Small Finance Bank, SBFC Finance, L&T Finance Holdings, Bajaj Housing Finance, City Union Bank और UTI AMC पर अपनी रिपोर्ट जारी की हैं। इनमें ‘Buy’ और ‘Add’ रेटिंग दी गई है। इन स्टॉक्स में 9% से लेकर 37% तक अपसाइड की संभावना जताई गई है।
AU Small Finance Bank: टारगेट प्राइस ₹1,250 | अपसाइड 20%
ब्रोकरेज के मुताबिक AU Small Finance Bank ने FY26 मजबूत तरीके से खत्म किया। ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि एसेट क्वालिटी सुधर रही है और क्रेडिट ग्रोथ में तेजी लौटी है। क्रेडिट कॉस्ट 1% से नीचे आना और स्लिपेज 2% से कम रहना स्थिरता का संकेत है।हालांकि NIM में हालिया बढ़त को मौसमी बताया गया है, लेकिन बैंक FY27 में 1.8% RoA का लक्ष्य बनाए हुए है।
SBFC Finance: टारगेट प्राइस ₹130 | अपसाइड 37%
SBFC Finance पर ब्रोकरेज ने कहा कि Q4FY26 में RoE 14.5% पहुंचा। ऑपरेशनल एफिशिएंसी और बेहतर स्प्रेड ने क्रेडिट कॉस्ट बढ़ने के असर को संतुलित किया। ब्रोकरेज ने अप्रैल 2026 में चेक बाउंस रेट घटने को एसेट क्वालिटी के लिए निगेटिव माना है।
L&T Finance: टारगेट प्राइस ₹315 | अपसाइड 9%
ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा और RBF साइकिल में इसका प्रदर्शन मजबूत अंडरराइटिंग को दिखाता है। ब्रोकरेज ने आगे Project Cyclops/Nostradamus से क्रेडिट कॉस्ट में सुधार की उम्मीद जताई गई है।
City Union Bank: टारगेट प्राइस ₹325 | अपसाइड 20%
ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने Q4FY26 में 26% लोन ग्रोथ दर्ज की। ब्रोकरेज ने कहा कि गोल्ड लोन के दम पर ग्रोथ आई और एसेट क्वालिटी मल्टी-ईयर लो पर है। बैंक ने FY27 तक RoA 1.65-1.7% तक बढ़ाने का गाइडेंस दिया है।
UTI AMC: टारगेट प्राइस ₹1,040 | अपसाइड 12%
UTI AMC पर ‘Add’ रेटिंग देते हुए ब्रोकरेज ने लागत नियंत्रण को मजबूत बताया। हालांकि सब्सिडियरी प्रदर्शन कमजोर और मार्केट शेयर में गिरावट ओवरहैंग बना हुआ है।
Bajaj Housing Finance: टारगेट प्राइस ₹125 | अपसाइड 37%
Bajaj Housing Finance का Q4 प्रदर्शन स्थिर रहा। ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि RoA 2.2% और RoE 12% गाइडेंस के अनुरूप है। हालांकि कंपीटिशन के कारण NIM पर दबाव है, लेकिन ऑपरेशनल एफिशिएंसी से सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

