Akums Drugs IPO: Akums Drugs में निवेश का मौका, 30 जुलाई से कर सकते है आवेदन
एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते 30 जुलाई से 1 अगस्त तक ओपन होगा।

Akums Drugs and Pharmaceuticals Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते 30 जुलाई से 1 अगस्त तक ओपन होगा। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी ₹1,856.74 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। रिटेल निवेशक इन तिथियों के बीच शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं, और 6 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
इस इश्यू के तहत, कंपनी ₹680 करोड़ के 27,345,162 नए शेयर
इस इश्यू के तहत, कंपनी ₹680 करोड़ के 27,345,162 नए शेयर जारी कर रही है। इसके अलावा, मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत ₹1,176.74 करोड़ के 17,330,435 शेयर बेचेंगे।
Also Read: Ola Electric IPO: 2 अगस्त को खुलने की उम्मीद, 9 अगस्त को लिस्टिंग की संभावना
निवेशकों के लिए प्राइस बैंड और मिनिमम इन्वेस्टमेंट
एकम्स ड्रग्स ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹646-₹679 तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट (22 शेयर) के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप आईपीओ के अपर प्राइस बैंड ₹679 के हिसाब से एक लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹14,938 निवेश करने होंगे। इसके अलावा, निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 286 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,194 का निवेश करना होगा।
Also Watch: Flipkart Sale: Flipkart की सेल से ख़रीदें सस्ते में सामान
ग्रे मार्केट प्रीमियम और संभावित लिस्टिंग प्राइस:
IPO के
ओपन होने से पहले, ग्रे मार्केट में एकम्स ड्रग्स का प्रीमियम 25.04% यानी ₹170 प्रति शेयर पर पहुंच गया है। इस आधार पर, अपर प्राइस बैंड ₹679 के हिसाब से शेयर की लिस्टिंग ₹849 पर हो सकती है। हालांकि, यह केवल अनुमान है, क्योंकि लिस्टिंग प्राइस ग्रे मार्केट प्राइस से भिन्न हो सकती है।
इश्यू का रिजर्वेशन
इस इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अलावा, लगभग 10% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।
कंपनी की पृष्ठभूमि
एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की स्थापना 2004 में हुई थी। यह कंपनी एक फार्मास्युटिकल कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CDMO) के रूप में काम करती है, जो भारत और विदेशों में फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स और सर्विस की विस्तृत रेंज पेश करती है।इस IPO के माध्यम से, निवेशक एकम्स ड्रग्स के विकास की यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं और फार्मास्यूटिकल उद्योग में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में कंपनी के भविष्य को साकार होते देख सकते हैं।

