इस PSU Bank के दमदार रिजल्ट्स के बाद ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट!
सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक Bank of Baroda पर ब्रोकरेज ने अपनी राय जारी है। स्टॉक का मौजूदा भाव 239 रुपए प्रति शेयर है। ऐसे में जानते हैं कि शेयर में कहां तक बढ़ने की कितनी गुंजाइश दिख रही है?

सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक Bank of Baroda पर ब्रोकरेज ने अपनी राय जारी है। स्टॉक का मौजूदा भाव 239 रुपए प्रति शेयर है। ऐसे में जानते हैं कि शेयर में कहां तक बढ़ने की कितनी गुंजाइश दिख रही है?
रिजल्ट के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज Bank of Baroda ks स्टॉक पर काफी बुलिश हैं और खरीदने की सलाह दे रहे है। यह शेयर 239 रुपए पर है और मौजूदा स्तर से 30 प्रतिशत अपसाइड तक का टारगेट दिया गया है। हालांकि स्टॉक में अपने हाई से 20-21 प्रतिशत का करेक्शन भी आ चुका है।
ब्रोकरेज की राय?
Jefferies ने बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए 310 रुपए का टारगेट और BUY की रेटिंग दी है। वहीं Nomura ने BoB में BUY की रेटिंग दी है और टारगेट 280 रुपए से बढ़ाकर 290 रुपए कर दिया है। HSBC ने भी स्टॉक में होल्ड की रेटिंग और 270 रुपए का टारगेट दिया है। जबकि जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट की रेटिंग और टारगेट 340 रुपए से घटाकर 300 रुपए कर दिया। मॉर्गन स्टैनली ने इक्वलवेट की रेटिंग और टारगेट 265 रुपए से बढ़ाकर 270 रुपए कर दिया है। इस हिसाब से देखा जाए तो तमाम ब्रोकरेज ने स्टॉक मौजूदा भाव से ऊपर जाने की संभावना जताई है।
Bank of Baroda की दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹5,238 करोड़ रहा है। जो कि साल दर साल (YoY) लगभग 23.2 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹4,253 करोड़ रहा है। NII (शुद्ध ब्याज आय) 7.3 प्रतिशत बढ़कर ₹11,622 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि वैश्विक NIM (नेट इंट्रस्ट मार्जिन) 3.10 प्रतिशत बढ़ा है, जो कि पिछले साल समान तिमाही में 3.07 प्रतिशत था। ऑपरेटिंग इनकम 12 प्रतिशत बढ़कर ₹16,803 करोड़ हो गई, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 18.2 प्रतिशत YoY बढ़कर ₹9,477 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक ने जानकारी दी है कि सितंबर तिमाही में एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस NPA घटकर 2.50 प्रतिशत पर आ गया है जो पिछली तिमाही में 2.88 प्रतिशत पर था। नेट NPA तिमाही दर तिमाही 0.69 प्रतिशत से घटकर 0.60 प्रतिशत पर आ गए हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
