scorecardresearch

स्टॉक मार्केट में आई तेजी के पीछे Gautam Adani की कंपनी का हाथ, एक खबर के बाद चढ़ गया अडानी स्टॉक

स्टॉक मार्केट लाल निशान पर खुला था पर थोड़ी देर के बाद ही बाजार के दोनों सूचकांक तेजी के साथ ट्रेड करने लगे। स्टॉक मार्केट में आई इस तेजी के पीछे अडानी शेयर हैं। गौतम अडानी के ग्रुप Adani Group के सभी स्टॉक लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

Advertisement
Reliance Power share price: The scrip has been on a rising spree after it was reported that Adani Power had begun talks to acquire a thermal power project in Nagpur once owned by Anil-Ambani's bankrupt Reliance Power.
Reliance Power share price: The scrip has been on a rising spree after it was reported that Adani Power had begun talks to acquire a thermal power project in Nagpur once owned by Anil-Ambani's bankrupt Reliance Power.

11 फरवरी को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था पर थोड़ी देर के बाद बाजार में तेजी आ गई। अडानी ग्रुप () के सभी शेयर में जारी तेजी ने बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद किया है। हालांकि, थोड़ी देर के बाद बाजार में फिर से बिकवाली शुरू हो गई। गिरते बाजार में भी अडानी के शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 

advertisement

खबर लिखते वक्त अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 3 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अडानी पावर 1 फीसदी, अडानी ग्रीन 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। 

अडानी ग्रुप के शेयर में क्यों आई तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक ऑर्डर पर सिग्नेचर किया था। इस ऑर्डर में उन्होंने के विदेशी भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम (Foreign Corrupt Practices Act - FCPA) पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि यह अधिनियम अमेरिकी कंपनियों के विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने से रोकता है। इस अधिनियम पर लगी रोक का सकारात्मक असर अडानी के शेयर पर पड़ा है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने न्याय विभाग को आदेश दिया है कि वह FCPA के तह चल रही जांच और मामलों को तब तक रोक दें ब तक कोई नया दिशानिर्देश जारी नहीं होते हैं।

क्या है FCPA? (What is FCPA?)

FCPA एक कानून है, जिसकी शुरुआत साल 1977 में हुआ था। यह कानून अमेरिकी कंपनी और नागरिको को विदेशी सरकारी अधिकारियों को मुनाफा कमाने के लिए रिश्वत देने से रोक लगाता है। अभी FCPA के तहत गोल्डमैन सैक्स जैसी कई कंपनियों पर को रिश्वत लेने के घोटाले में शामिल होने पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। यह कानून वैश्विक भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाया गया। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।