टेक्सटाइल कंपनी का शेयर 10% उछला, 1:1 बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान - स्टॉक प्राइस ₹90 से कम
कंपनी का शेयर दोपहर 12 बजे तक एनएसई पर 10% या 7.42 रुपये चढ़कर 81.63 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर 9.89% या 7.35 रुपये चढ़कर 81.68 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Bonus Share: टेक्सटाइल कंपनी, Aastha Spintex के शेयर में आज 10% की तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक में तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है। दरअसल कंपनी ने आज बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।
इसके बाद कंपनी का शेयर दोपहर 12 बजे तक एनएसई पर 10% या 7.42 रुपये चढ़कर 81.63 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर 9.89% या 7.35 रुपये चढ़कर 81.68 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
बोनस शेयर के लिए इस दिन है रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 1:1 बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 28 सितंबर 2026 है। इसका मतलब अगर इस दिन तक आपके डीमैट खाते तक कंपनी के शेयर होंगे तो आप बोनस शेयर के लिए पात्र होंगे। यह पहली बार होगा जब कंपनी निवेशकों को बोनस शेयर बांटेगी।
कंपनी ने 1:1 के रेश्यो में यानी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाला 1 इक्विटी शेयर पर 10 रुपये के फेस वैल्यू वाला 1 इक्विटी शेयर फ्री में देगी।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया कि आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड ने अपनी सहयोगी कंपनी फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगाए जा रहे रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट को लेकर बिजनेस और ऑपरेशनल अपडेट दिया है। कंपनी ने बताया कि फाल्कन यार्न्स को गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (GEDA) से 1,000 किलोवाट AC और 1,350 किलोवाट DC यानी 1.35 मेगावाट क्षमता वाले रूफटॉप सोलर PV सिस्टम लगाने की मंजूरी/रजिस्ट्रेशन मिल गया है।
कंपनी ने बताया कि यह सोलर सिस्टम गुजरात के राजकोट जिले के भारुड़ी, गोंडल स्थित फाल्कन यार्न्स के मैन्युफैक्चरिंग परिसर में लगाया जा रहा है। GEDA का यह रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर 2026 को गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी-2025 के तहत इंडस्ट्रियल/कमर्शियल कैटेगरी में जारी किया गया है।

