Personal Loan: इमरजेंसी में मददगार, लेकिन खराब क्रेडिट स्कोर के साथ कैसे पाएं?
कोई भी मुसीबत बताकर नहीं आती है। ऐसे में आपत्ति के समय हमें Personal Loan लेना पड़ सकता है। अगर क्रेडिट स्कोर खराब हो तब पर्सनल लोन लेने में भी दिक्कत होती है। हम आपको आर्टिकल में कुछ टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप आसानी से पर्सनल लोन ले सकते हैं।

कभी भी कोई परेशानी बताकर नहीं आती है। ऐसे में हमें वित्तीय तौर पर हमेशा तैयार रहना चाहिए। कई बार परेशानी के समय हमें वित्तीय सहायता चाहिए होती है। इस स्थिति में हम अपने दोस्तों या फिर रिश्तेदारों से पैसे मांगते हैं। बड़ी राशि के लिए हमें पर्सनल लोन (Personal Loan) भी लेना पड़ सकता है। हम सभी जानते हैं कि कोई लोन अप्रूव होने से पहले बैंक या वित्तीय संस्थान हमारे क्रेडिट स्कोर (Credit Score) को चेक करता है। अगर क्रेडिट स्कोर खराब होता है तो लोन मिलने में परेशानी आती है।
हम आपको नीचे बताएंगे कि खराब क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद आप पर्सनल लोन के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
क्या है क्रेडिट स्कोर? What is Credit Score?
क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होती है। यह आपके पिछले लोन या कर्ज चुकाने के तरीके को दिखाता है। अगर क्रेडिट स्कोर 650 से कम है तो उसे खराब माना जाता है। वहीं, 650 से ज्यादा स्कोर होने पर क्रेडिट स्कोर को गुड माना जाता है। खराब क्रेडिट स्कोर होने पर लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है, हालांकि, इमरजेंसी में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अन्यथा आपको लोन आवेदन से पहले क्रेडिट स्कोर को सही करना चाहिए।
खराब क्रेडिट स्कोर होने पर लोन कैसे अप्रूव करवाएं ?
इनकम प्रोफाइल: आपको अपने इनकम सोर्स को अच्छा और स्थिर बनाना चाहिए। इसके अलावा आपको बैंक को शो करना चाहिए कि आप समय से लोन का भुगतान करने के लिए सक्षम हैं।
सिक्योर लोन: इमरजेंसी की स्थिति में आपको सिक्योर लोन (Secure Loan) लेना चाहिए। इसका मतलब है कि आपको फिक्स्ड डिपॉजिट या गहने के बदले लोन लेना चाहिए। ऐसे में बैंक आपको आसानी से लोन दे देगी क्योंकि बैंक को डिफॉल्ट का खतरा कम लगेगा।
कम अमाउंट का लोन: आपको कम अमाउंट के लोन के लिए अप्लाई करना चाहिए। कम अमाउंट के लोन में रिस्क कम होता है और लोन के अप्रूव होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
गारंटर: अगर क्रेडिट स्कोर खराब है तो आप किसी व्यक्ति को गारंटर बना सकते हैं। लोन में गारंटर होने के बाद लोन अप्रूव होने की संभावना ज्यादा हो जाती है।
पहले लोन को चुका लें: अगर आपके पास पहले से कोई लोन हैं तो आपको दूसरे लोन अप्लाई करने से पहले उसे चुका लेना चाहिए। पुराने लोन को चुकाने के बाद आपको क्रेडिट स्कोर में सुधार होता है और लोन अप्रूव के चांसेज भी बढ़ जाते हैं।
