scorecardresearch

अमीर बनना है तो फॉलो करें ये स्टेप्स! सोते-सोते भी होगी कमाई

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ ज्यादा मेहनत करके अमीर नहीं बना जा सकता। असली खेल यह है कि आपका पैसा आपके लिए काम करे। जानिए किन स्टेप्स को करें फॉलो

Advertisement
AI Generated Image

क्या आपको भी कभी ऐसा लगता है कि हर साल सैलरी बढ़ती है, लेकिन बैंक बैलेंस वहीं का वहीं रहता है? अच्छी-खासी कमाई के बावजूद महीने के आखिर में सेविंग उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ती। इसकी बड़ी वजह बढ़ता खर्च, महंगाई और बदलता लाइफस्टाइल है।

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ ज्यादा मेहनत करके अमीर नहीं बना जा सकता। असली खेल यह है कि आपका पैसा आपके लिए काम करे।

advertisement

बिजनेस टुडे को गौरव भगत एकेडमी के फाउंडर गौरव भगत ने बताया कि अगर लोग ऐसा सिस्टम बना लें जहां रोजाना ज्यादा टाइम दिए बिना भी इनकम आती रहे तो धीरे-धीरे मजबूत प्रोपर्टी बनाई जा सकती है। चलिए जानते हैं कि आपके लिए आपका पैसा कैसे काम करेगा।

निवेश करके

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इक्विटी म्यूचुअल फंड, इंडेक्स फंड और डिविडेंड देने वाले शेयर लंबे समय में अच्छी संपत्ति बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) सबसे आसान तरीका माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹10,000 से ₹20,000 तक रेगुलर इन्वेस्ट करता है, तो समय के साथ कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा।

सिर्फ शेयर बाजार पर निर्भर रहने की बजाय इन्वेस्ट को अलग-अलग जगह बांटना भी जरूरी है। इसके लिए बॉन्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट, गोल्ड और REITs जैसे ऑप्शन्स को पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। साथ ही कम से कम 6 से 12 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड रखना भी जरूरी माना जाता है।

 प्रोपर्टी से पैसा कमा के

रियल एस्टेट लंबे समय से पैसिव इनकम का लोकप्रिय जरिया रहा है। लेकिन अब सिर्फ मकान किराए पर देने तक ही बात सीमित नहीं है। Airbnb जैसे प्लेटफॉर्म ने शॉर्ट-टर्म रेंटल का नया मौका दिया है। अगर किसी के पास खाली कमरा, फ्लैट या हॉलिडे होम है, तो वह उसे किराए पर देकर रेगुलर इनकम कमा सकता है।

जो लोग सीधे प्रॉपर्टी नहीं खरीदना चाहते, उनके लिए REITs और फ्रैक्शनल ओनरशिप जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें कम पैसा लगाकर भी रियल एस्टेट सेक्टर की इनकम और पोटेंशियल ग्रोथ का फायदा उठाया जा सकता है।


 ये खबर पढ़ना ना भूलें: EPFO की EDLI बीमा योजना के तहत आपके परिवार को मिलता है ₹7 लाख तक का लाभ - बस करना है ये छोटा सा काम

 गिग इकोनॉमी से कमाई करके

आज Ola, Uber, Rapido और फूड डिलीवरी जैसी सर्विसेज का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। कुछ लोग खुद ड्राइविंग या डिलीवरी करने की बजाय उन एसेट्स में इन्वेस्ट कर रहे हैं जिनसे ये बिजनेस चलते हैं। उदाहरण के लिए इलेक्ट्रिक वाहन या दोपहिया खरीदकर ड्राइवरों को लीज पर देना।

इसके अलावा क्लाउड किचन भी तेजी से उभरता हुआ अच्छा ऑप्शन है। इसमें कस्टमर सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर देते हैं और खाना डिलीवरी के जरिए पहुंचाया जाता है। सही सिस्टम और मैनेजमेंट के साथ यह भी पैसिव इनकम का एक जरिया बन सकता है।

advertisement

 शुरुआत के 6 महीने कैसे बिताएं?

एक्सपर्ट गौरव भगत के मुताबिक पहले दो महीने अपने खर्चों का पूरा हिसाब रखें। गैर-जरूरी खर्च कम करें, इमरजेंसी फंड बनाएं और SIP शुरू करें या उसकी रकम बढ़ाएं। तीसरे और चौथे महीने में ऐसे इन्वेस्ट ऑप्शन तलाशें जो रेगुलर इनकम  दे सकें। साथ ही इन्वेस्ट को इक्विटी, बॉन्ड और गोल्ड जैसी अलग-अलग एसेट क्लास में बांटें।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: 300 यूनिट तक फ्री में चलेगा एसी, टीवी, पंखा, कूलर, फ्रीज! कमाल की है ये सरकारी योजना - ऐसे करें अप्लाई

पांचवें और छठे महीने तक कोशिश करें कि सेविंग, इन्वेस्ट और बिल भुगतान जैसी चीजें ऑटोमैटिक हो जाएं। अपनी नेटवर्थ पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद लें।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।