scorecardresearch

फटाफट निपटा लें EPFO और ITR से जुड़े ये 3 काम, डेडलाइन खत्म होने में बचे हैं कुछ दिन

मार्च फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। इस महीने कई वित्तीय कामों को निपटाना होगा। इस आर्टिकल में जानते हैं कि मार्च में किन कामों की डेडलाइन नजदीक आ रही है।

Advertisement
EPFO UAN ITR
मार्च महीने में खत्म हो रही है तीन जरूरी कामों की डेडलाइन

फाइनेंशियल ईयर 2024-25 खत्म होने वाला है। मार्च महीने की शुरुआत में ही कई फाइनेंशियल रूल्स (Rule Change In March) बदल गए थे। मार्च फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। यह महीना वित्तीय तौर पर काफी अहम होता है। मार्च में कई वित्तीय कामों को निपटाना होगा। मार्च में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) से जुड़े कई कामों की आखिरी डेडलाइन है। इन कामों को अगर आप मार्च तक नहीं निपटाते हैं तो आपको फ्यूचर में नुकसान हो सकता है। 

advertisement

ITR-U फाइल 

अपडेटेड आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है। बता दें कि जब टैक्सपेयर से किसी आईटीआर में कोई गलती होती है तो उसे सुधारने के लिए वह फिर से आईटीआर फाइल करता है। इसे ही अपडेटेड आईटीआर कहते हैं। अगर आपको भी अपडेटेड आईटीआर फाइल करना है तो 31 मार्च से पहले यह काम जरूर निपटा लें ताकि आपको बाद में कोई परेशानी न हो। 

टैक्स सेविंग्स इंवेस्टमेंट्स

टैक्स बचाने के लिए कोई इन्वेस्टमेंट या डिडक्शन के लिए क्लेम करना है तो आपके पास 31 मार्च 2024 तक का मौका है। कई  सेविंग स्कीम्स (Saving Schemes) में टैक्स बेनिफिट के लिए क्लेम किया जा सकता है। बता दें कि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्‍या समृद्धि योजना, PPF, NPS में टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसमें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन  80C, 80D और 80CCD-1B के तहत टैक्स कटौती का फायदा उठाया जा सकता है। बता दें कि टैक्स बेनिफिट का लाभ उठाने के लिए ओल्ड टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) होना जरूरी है। 

UAN एक्टिवेशन 

ईपीएफओ (EPFO) की सर्विस यानी पीएफ अकाउंट (PF Account) को मैनेज करने के लिए यूएएन नंबर का एक्टिवेट होना जरूरी है। यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने और आधार से बैंक अकाउंट को लिंक करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2025 है। अगर इस तारीख तक यह काम नहीं निपटाया गया तो फ्यूचर में दिक्कत हो सकती है।