scorecardresearch

LPG Prices: होली से पहले लगा झटका! बढ़ गए एलपीसी सिलेंडर के दाम, चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अभी भी स्थिर बनी हुई है।

Advertisement

LPG Price Hike: आज से मार्च का महीना शुरु हो गया है और पहले ही दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। मार्च में मुख्य त्योहार होली है और इससे पहले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अभी भी स्थिर बनी हुई है। 

advertisement

इंडियन ऑयल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 6 रुपये बढ़ी है तो वहीं चेन्नई में 5.5 रुपये बढ़ी है। 

क्या है आपके शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत

  • दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये है जो फरवरी में 1797 रुपये  थी।
     
  • कोलकाता  में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1913 रुपये है जो फरवरी में 1907 रुपये  थी।
     
  • मुंबई में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये है जो फरवरी में 1749.50 रुपये  थी।
     
  • चेन्नई  में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1965 रुपये है जो फरवरी में 1959.50 रुपये  थी।

रसोई गैस की कीमत स्थिर

तेल कंपनियों ने आज 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, जिसे रसोई गैस भी कहा जाता है, की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। पिछले साल 1 अगस्त 2024 से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 

दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव 803 रुपये, मुबई में 802.50 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये और चेन्‍नई में 818.50 रुपये है।