scorecardresearch

SIP vs Equity Mutual Fund: नए निवेशकों को अकसर होता है कन्फ्यूज? निवेश शुरू करने से पहले जानें दोनों का मतलब

Equity Mutual Fund और SIP को एक समझने की गलती आपके निवेश के फैसले को उलझा सकती है। आखिर दोनों में असली फर्क क्या है, पैसा लगाने का सही तरीका कौन सा है और SIP या Lump Sum में से किसे चुनना चाहिए? निवेश शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जरूर समझें।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Equity Mutual Fund एक निवेश स्कीम है जबकि SIP उसमें पैसा लगाने का तरीका है।
  • SIP में तय रकम नियमित रूप से लगती है जबकि Lump Sum में पैसा एक बार में निवेश होता है।
  • निवेश से पहले अपने लक्ष्य निवेश की अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता जरूर देखें।

Equity Mutual Fund vs SIP: म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करते समय अक्सर लोगों के सामने Equity Mutual Fund और SIP जैसे शब्द आते हैं। कई निवेशक इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों का मतलब अलग है। Equity Mutual Fund निवेश का एक विकल्प है, जबकि SIP उसमें पैसा लगाने का एक तरीका है।

advertisement

इसे ऐसे समझ सकते हैं जैसे मोबाइल फोन एक प्रोडक्ट है, लेकिन उसका भुगतान एक साथ करना या हर महीने EMI देना पेमेंट का तरीका है। इसी तरह Equity Mutual Fund वह स्कीम है जिसमें पैसा लगाया जाता है, जबकि SIP तय समय पर थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करने का तरीका है।

Equity Mutual Fund क्या होता है?

Equity Mutual Fund निवेशकों का ज्यादातर पैसा कंपनियों के शेयर और उनसे जुड़े दूसरे विकल्पों में लगाता है। इसका मकसद लंबे समय में निवेश की रकम बढ़ाना होता है।

फंड मैनेजर स्कीम की रणनीति के हिसाब से अलग-अलग कंपनियों, सेक्टर और बड़ी या छोटी कंपनियों के शेयरों में पैसा लगा सकता है। इससे पूरा पैसा किसी एक कंपनी में लगाने के बजाय कई जगह बंट जाता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: SIP vs STP: म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए कौन-सा तरीका है बेहतर? जानें दोनों में बड़ा अंतर और फायदे

हालांकि, Equity Mutual Fund का रिटर्न शेयर बाजार की चाल और आर्थिक हालात पर निर्भर करता है। इसलिए इसमें बाजार से जुड़ा जोखिम भी रहता है और तय रिटर्न की गारंटी नहीं होती।

SIP का क्या मतलब है?

SIP यानी Systematic Investment Plan म्यूचुअल फंड में नियमित रूप से पैसा लगाने का तरीका है। इसमें निवेशक हर महीने, सप्ताह या तीन महीने में एक तय रकम निवेश कर सकता है।

SIP उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करना चाहते हैं। इससे नियमित निवेश करने की आदत भी बनती है।

Equity SIP कैसे काम करती है?

Equity SIP का मतलब किसी Equity Mutual Fund में SIP के जरिए निवेश करना है। उदाहरण के लिए, किसी Equity Mutual Fund में हर महीने 5,000 रुपये लगाना Equity SIP कहलाएगा।

अगर निवेशक उसी फंड में एक बार में 60,000 रुपये लगाता है तो उसे Lump Sum Investment कहा जाएगा। यानी फंड यह तय करता है कि पैसा कहां निवेश होगा, जबकि SIP यह तय करती है कि पैसा किस तरह और कितनी बार लगाया जाएगा।

SIP या Lump Sum में क्या चुनें?

SIP उन निवेशकों को पसंद आ सकती है, जो छोटी रकम नियमित रूप से लगाना चाहते हैं और अलग-अलग बाजार स्थितियों में धीरे-धीरे निवेश करना चाहते हैं।

advertisement

वहीं, Lump Sum उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जिनके पास एक साथ बड़ी रकम मौजूद है और जो तुरंत बाजार में निवेश करने के लिए तैयार हैं।

निवेश से पहले किन बातों पर ध्यान दें?

म्यूचुअल फंड में SIP या Lump Sum के जरिए निवेश करने से पहले अपने लक्ष्य, निवेश की अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता को समझना जरूरी है। इसके साथ बाजार की स्थिति, स्कीम का उद्देश्य और पैसा किन जगहों पर लगाया जा रहा है, यह भी देखना चाहिए।

Equity Mutual Fund एक निवेश प्रोडक्ट है, जबकि SIP उसमें पैसा लगाने का तरीका है। दोनों में चुनाव निवेशक के लक्ष्य, आमदनी, निवेश की योजना और जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर होना चाहिए।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।