40 की उम्र में ₹30 हजार की SIP, 60 साल तक बन सकता है ₹8 करोड़ का फंड! एक्सपर्ट ने बताए ये 5 Mutual Funds
बिजनेस टुडे के एक शो में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Anand Rathi Wealth के Joint CEO फ़िरोज़ अज़ीज़ ने अगर किसी की उम्र 40 साल है वो हर महीने 30 हजार रुपये का निवेश करना चाहता है तो यह यह रिटायरमेंट यानी 60 साल की उम्र तक के लिए बड़ा वेल्थ इंजन बन सकता है। इसके अलावा एक्सपर्ट ने ऐसे 5 म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताया है जहां लंबी अवधि में पैसा बन सकता है।

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं या फिर लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण हो सकती है।
बिजनेस टुडे के एक शो में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Anand Rathi Wealth के Joint CEO फ़िरोज़ अज़ीज़ ने अगर किसी की उम्र 40 साल है वो हर महीने 30 हजार रुपये का निवेश करना चाहता है तो यह यह रिटायरमेंट यानी 60 साल की उम्र तक के लिए बड़ा वेल्थ इंजन बन सकता है। इसके अलावा एक्सपर्ट ने ऐसे 5 म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताया है जहां लंबी अवधि में पैसा बन सकता है।
20 साल में ₹7.5-8 करोड़ का संभावित कॉर्पस
एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर रिटर्न बहुत शानदार न भी रहें, तब भी ₹30,000 की 20 साल की SIP से 60 साल की उम्र तक करीब ₹7.5 करोड़ से ₹8 करोड़ का कॉर्पस बन सकता है। स्थिर आय वाले नौकरीपेशा निवेशकों के लिए यह रणनीति नियमित SIP को लंबे समय की कंपाउंडिंग योजना में बदलने पर केंद्रित है।
एक्सपर्ट ने सुझाए ये पांच म्यूचुअल फंड स्कीम
Anand Rathi Wealth के Joint CEO फ़िरोज़ अज़ीज़ की पसंद में HDFC Flexi Cap Fund, Canara Robeco Multi Cap Fund, Invesco Small Cap Fund, Kotak Emerging Equity और SBI Infrastructure Fund शामिल हैं।
उन्होंने HDFC Flexi Cap को पोर्टफोलियो का एंकर बताते हुए कहा कि Flexi Cap में ही पैसा लगाया जाएगा। उनके मुताबिक इस फंड में बड़े शेयरों का झुकाव होने के बावजूद Nifty के मुकाबले करीब 4% का अपर अल्फा देने की क्षमता है।
इस पोर्टफोलियो में मल्टी-कैप और फ्लेक्सी-कैप फंड व्यापक बाजार एक्सपोजर देते हैं, जबकि मिड-कैप और स्मॉल-कैप हिस्से लंबी अवधि में ग्रोथ की संभावना बढ़ाते हैं। Infrastructure Fund पोर्टफोलियो में थीमैटिक एक्सपोजर जोड़ता है।
चार फंड लंबी अवधि के लिए, एक पर नजर जरूरी
एक्सपर्ट के अनुसार पांचों फंड मिलकर करीब 250 शेयरों और बाजार के लगभग सभी सेक्टरों व सेगमेंट में एक्सपोजर देते हैं। हालांकि SBI Infrastructure Fund के मामले में उन्होंने सावधानी बरतने को कहा। इस फंड की समीक्षा हर एक से डेढ़ साल में करने की सलाह दी गई है।