Nippon India Income Plus Arbitrage Omni Fund of Funds का एनएफओ आज से खुला! डेट और आर्बिट्राज का मिलेगा कॉम्बिनेशन
इस फंड का लक्ष्य कम उतार-चढ़ाव के साथ बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देना है। इस फंड का NFO 17 अगस्त यानी आज से खुल गया है। इसे निवेशक 31 अगस्त 2026 तक सब्सक्राइब कर सकते हैं।

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (NIMF) ने मौजूदा उतार-चढ़ाव वाले बाजार में निवेश के लिए नया फंड ऑफर (NFO) Nippon India Income Plus Arbitrage Omni Fund of Funds लॉन्च किया है। जिसका लक्ष्य कम उतार-चढ़ाव के साथ बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देना है।
इस फंड का NFO 17 अगस्त यानी आज से खुल गया है। इसे निवेशक 31 अगस्त 2026 तक सब्सक्राइब कर सकते हैं।
डेट और आर्बिट्राज फंड का एक साथ इस्तेमाल
यह फंड अपने 95% से 100% पैसे आर्बिट्राज म्यूचुअल फंड और एक्टिव व पैसिव डेट म्यूचुअल फंड के संयोजन में लगाएगा। बाकी अधिकतम 5% हिस्सा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में जा सकता है। आर्बिट्राज फंड में कम से कम 35% निवेश रहेगा, जबकि एक्टिव डेट, पैसिव डेट और मनी मार्केट में कुल निवेश 65% से कम रहेगा।
इससे निवेशकों को एक ही पोर्टफोलियो के जरिए डेट और आर्बिट्राज, दोनों रणनीतियों का फायदा मिलेगा। फंड मैनेजर बाजार की स्थिति के हिसाब से अंडरलाइंग स्कीम चुन और उनका आवंटन बदल सकता है।
दो साल से ज्यादा निवेश पर टैक्स का फायदा
इस फंड की संरचना इसे कम से कम दो साल की निवेश अवधि वाले निवेशकों के लिए टैक्स-एफिशिएंट बनाती है। अगर यूनिट्स 24 महीने से ज्यादा समय तक रखी जाती हैं, तो मुनाफे पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स के तौर पर 12.5% टैक्स लगेगा। वहीं, 24 महीने तक होल्ड करने पर मुनाफे पर निवेशक के लागू टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगेगा।
अलग-अलग फंड में स्विच करने की जरूरत नहीं
निवेशक अलग-अलग स्कीम के बीच खुद स्विच किए बिना कई रणनीतियों का फायदा ले सकेंगे। इससे हर बार स्कीम बदलने पर संभावित टैक्स बोझ से भी बचने का मौका मिलता है। फंड मैनेजर जरूरत के मुताबिक अंडरलाइंग स्कीम का रीबैलेंसमेंट कर सकता है।
डेट वाला हिस्सा एक्रूअल रिटर्न पर फोकस करता है, जबकि आर्बिट्राज हिस्सा इक्विटी मार्केट में उपलब्ध स्प्रेड से फायदा उठाने की कोशिश करता है। यह विकल्प खास तौर पर उन निवेशकों के लिए बनाया गया है जो ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव का जोखिम सीमित रखना चाहते हैं और करीब दो से तीन साल के लिए निवेश करना चाहते हैं।

